logo

New Road : हरियाणा के इन दस गांवों की नेशनल हाईवे से होगी सीधी कनेक्टिविटी, 10 किमी नई सड़क को मिली मंजूरी

 
New Road  हरियाणा के इन दस गांवों की नेशनल हाईवे से होगी सीधी कनेक्टिविटी

 हरियाणा के भिवानी जिले के दस गांवों के लोगों को हरियाणा सरकार द्वारा बड़ी राहत दी है। अब इन दस गांवों की सीधी कनेक्टिविटी नेशनल हाईवे से होगी। फिलहाल इन गांवों को नेशनल हाईवे पर आने के लिए दस किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता था, लेकिन नई सड़क के निर्माण के सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी।

बवानीखेड़ा बाइपास से कुंगड़ और पुर होते हुए भिवानी-हांसी हाईवे को एनएच-148 से जोड़ने के लिए सरकार ने नई सड़क की मंजूरी दी है। इससे जहां दूरी घट जाएगी, वहीं लोगों को हांसी, हिसार जाने के लिए नेशनल हाईवे कुछ ही दूरी पर रह जाएगा। इस मार्ग को बनाने के लिए दस गांवों के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे, लेकिन अब हरियाणा सरकार ने इस सड़क को मंजूरी दे दी है। इस पर गांव के लोगों ने खुशी जताई है। 

इन गांवों की नेशनल हाईवे से होगी सीधी कनेक्टिविटी 

हरियाणा सरकार की नई सड़क की मंजूरी से दस गांवों को लाभ मिलेगा। इसमें गांव पुर, कुंगड़, तालू, सोरखी, मुंढाल रोड, धनाना, जताई, सिवाड़ा और मंढाणा सहित आसपास के अन्य गांवों के लोगो को भिवानी-हांसी मार्ग पर जाने के लिए तिगड़ाना मोड़ की तरफ से जाना पड़ता है। इसके कारण उनको दस किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ता है। नया मार्ग बनने से यह परेशानी कम होगी। ग्रामीणों को भिवानी, हांसी और आसपास के क्षेत्रों की ओर आने-जाने में भी सहूलियत मिलेगी।

विद्यार्थियों को मिलेगी बड़ी राहत 

नई सड़क बनने के बाद विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक आने-जाने और नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यस्थलों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अब ग्रामीणों की नजर निर्माण कार्य शुरू होने और परियोजना को समय पर पूरा करने पर है।