logo

सुबह साढ़े 4 बजे चंडीगढ़ जाने वाली बस का रूट बदला, अब NH 152 D से होकर जाएगी

 
सुबह साढ़े 4 बजे चंडीगढ़ जाने वाली बस का रूट बदला, अब NH 152 D से होकर जाएगी

Bhiwani to Chandigarh bus time : हरियाणा में भिवानी से सुबह साढ़े चार बजे चंडीगढ़ की तरफ जाने वाली बस अब जींद से कैथल, पेहोवा होकर जाने की बजाय नेशनल हाईवे 152-डी से होकर जाएगी। इससे बस तय समय से एक घंटे पहले चंडीगढ़ बस स्टैंड पहुंचेगी, जिससे यात्रियों को काफी फायदा होगा और वह निर्धारित समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। 

बता दें कि भिवानी बस स्टैंड से रोडवेज बस सुबह साढ़े चार बजे यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है। यह बस भिवानी से जींद, कैथल, पेहोवा, अंबाला होते हुए चंडीगढ़ तक आवागमन करती है। अब यह बस पहले की तरह भिवानी से जींद पहुंचेगी लेकिन जींद से कैथल की तरफ जाने की बजाय यह बस 152-डी एक्सप्रेसवे मार्ग से होते हुए सीधे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

इससे बस लगभग एक घंटे पहले चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। पहले यह बस सुबह साढ़े दस बजे चंडीगढ़ पहुंचती थी। अब यह साढ़े नौ बजे ही चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। इससे यात्री एक घंटे पहले निर्धारित स्थान, चंडीगढ़ पहुंच पाएंगे। यात्रियों की डिमांड पर रोडवेज विभाग ने जींद से बस का रूट डायवर्ट किया है।

क्योंकि भिवानी से चंडीगढ़ जाने वाले बस यात्रियों को जरूरी कार्य के लिए सुबह 10 बजे तक संबंधित ऑफिस आदि में पहुंचना होता है। यह बस साढ़े दस बजे पहुंचती थी। इसलिए बस के रूट को जींद से डायवर्ट कर वाया 152 - डी एक्सप्रेसवे किया गया है। वापसी में चंडीगढ़ से अंबाला, पेहोवा, कैथल, जींद होते हुए ही वापस भिवानी आएगी।

भिवानी से चंडीगढ़ रोडवेज बस टाइमटेबल 

  • सुबह 4:30 बजे : वाया जींद (एनएच-152डी )
  • सुबह 5:00 बजे वाया महम, गोहाना, पानीपत, करनाल 
  • सुबह 6:05 बजे : वाया हांसी, जींद, कैथल
  • सुबह 7:20 बजे : वाया एनएच-152डी एक्सप्रेसवे
  • सुबह 11:20 बजे : वाया जींद, कैथल, पेहोवा, अंबाला
  • दोपहर 1:50 बजे वाया जींद, कैथल, पेहोवा, अंबाला
  • दोपहर 2:20 बजे : वाया रोहतक, गोहाना, करनाल, पानीपत
  • शाम 5:00 बजे : वाया रोहतक, गोहाना, पानीपत, अंबाला

भिवानी रोडवेज डिपो के जीएम दीपक कुंडू ने बताया कि सुबह साढ़े चार बजे चलने वाली बस का रूट डायवर्ट यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भिवानी से सुबह साढ़े चार बजे चंडीगढ़ के लिए चलने वाली बस का रूट जींद से डायवर्ट किया गया है। यह बस जींद पहुंचकर एनएच-152डी एक्सप्रेसवे पर एंट्री करेगी। यहां से यह सीधे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इससे गंतव्य पहुंचने में यात्रियों को एक घंटे का लाभ होगा।