Highway से डारेक्ट कनेक्ट होगा हिसार का अंदुरुनी हिस्सा, 43 करोड़ से सिक्स लेन बनेगा यह रोड
Six lane highway : लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव का प्रबंधन करने के लिए हिसार शहर में सरकार द्वारा क्लाथ मार्केट चुंगी चौक से सिरसा चुंगी तक की सड़क को चौड़ा किया जाएगा। फिलहाल यह सड़क 4 लेन की है, और इसको अब 6 लेन का किया जाएगा। इससे पूरे हिसार शहर के लोगों के साथ- साथ दूसरे शहरों से आने वालों को भी लाभ होगा।
इस सड़क को चौड़ा करने को लेकर तैयार की गई परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। इसके तहत इस सड़क के चौड़ीकरण पर 43 करोड़ 35 लाख 48 हजार रुपये खर्च होंगे। इससे हिसार शहर में यातायात की व्यवस्था कहीं बेहतर होगी। क्योंकि हिसार के सिरसा रोड पर अभी 4 लेन की सड़क है।
इस सड़को चौड़ा करने के लिए कई विभागों की जमी ली जाएगी। इसमें मार्केट कमेटी, पीडब्ल्यूडी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण यानी एचएसवीपी शामिल है।
यहां सड़क को चौड़ा करने से वाहनों को बेहतर रास्ता मिलेगा ओर जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इसको लेकर लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा का कहना है कि सरकार प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।
गौरतलब है कि हिसार शहर में लगातार वाहनों की संख्या बढ़ रही है। वहीं यहां की सड़कें पुराने समय से बनी हुई हैं। इससे वर्तमान सड़कें वाहनों की भीड़ के आगे सिकुड रही हैं। अब यहां सड़कों की चौड़ाई बढ़ने से जहां वाहन चालकों को लाभ होगा, वहीं शहर के व्यापारी वर्ग को भी लाभ मिलेगा। क्योंकि यहां तक आसानी से लोग पहुंच सकेंगे।
