logo

हरियाणा के इस जिले की बदलेगी तस्वीर, 16 करोड़ की लागत से बिछेगा सड़कों का जाल 

लोक निर्माण विभाग यानी पीडब्ल्यूडी द्वारा इन सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इससे आने वाले दिनों में भिवानी जिला में लोक निर्माण विभाग के अधीन आने वाली सड़कों की चकाचक किया जाएगा।
 
हरियाणा के इस जिले में बिछेगा सड़कों का जाल

Haryana news: हरियाणा में सड़कों के आधारभूत ढांचा सुधारने के लिए लगातार परियोजनाएं शुरू हो रही है। इसी कड़ी में अब 16 करोड़ रुपये से बड़े स्तर पर सड़कों की हालत सुधारने की योजना सिरे चढ़ी है। इसके तहत हरियाणा के भिवानी जिले में सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारा जाएगा।

क्योंकि यहां लोक निर्माण विभाग यानी पीडब्ल्यूडी द्वारा इन सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इससे आने वाले दिनों में भिवानी जिला में लोक निर्माण विभाग के अधीन आने वाली सड़कों की चकाचक किया जाएगा। फिलहाल जो सड़कें टूटी हुई है, वहां गड्ढों को भर कर बेहतर कनेक्टिविटी देने की योजना है।

इस राशि से लोक निर्माण विभाग ने जिले में 15 किलोमीटर लंबी सड़कों को ठीक करवाया जाएगा। इससे आए दिन इन सड़कों से गुजरते समय परेशानी उठाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही कुछ सड़कें ऐसी हो चली थी कि यहां दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। यहां सफर करना सुरक्षित होगा। 

सर्दी और बारिश में बढ़ जाती परेशानी


सड़कों पर बने गड्ढों के कारण लोगों को सर्दी व बारिश के दिनों में अधिक परेशानी होती है। क्योंकि जलभराव व धुंध के कारण गड्ढों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अब लोक निर्माण विभाग ने यहां सड़कें ठीक करने की योजना तैयार कर टेंडर प्रक्रिया कर दी है।

इस सड़कों को मिलेगा नया रूप


सरकार की इस योजना के तहत पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा शहर के चौधरी देवीलाल चौक से हालुवास टी प्वाइंट तक की तीन किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी।

वहीं भिवानी की जिला जेल से तिगड़ाना मोड़ तक ढाई किलोमीटर लंबी सड़क को सुधारा जाएगा। वहीं इसके अलावा मेन हाईवे से बवानीखेडा और जाटूलुहारी तक लिंक रोड का निर्माण भी इसी टेंडर में किया जाएगा।


जनवरी में शुरू होगा कार्य


अधिकारियों के अनुसार इन कार्यों के लिए टेंडर लगा दिया गया है। हालांकि निर्माण कार्य जनवरी महीने में शुरू होगा। क्योंकि अभी ग्रेप के प्रतिबंध चल रहे हैं।

हालांकि निर्माण करवाने के लिए 9 महीने का समय है। ऐसे में नए साल में भिवानी के लोगों को नई सड़केें मिलेंगी।