logo

हरियाणा के इस शहर की बदलेगी सूरत, 24 करोड़ से 19 सड़कों का होगा कायाकल्प

 
हरियाणा के इस शहर की बदलेगी सूरत, 24 करोड़ से 19 सड़कों का होगा कायाकल्प

Haryana News : हरियाणा के सिरसा शहर के तस्वीर बदलने वाली है। जहां शहर की एक साथ 19 सड़क चकाचक होने वाली है। स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना के तहत शहर की कई प्रमुख सड़कें लंबे समय से खुदी पड़ी हैं, लेकिन अब इसकी जगह पर चकाचक सड़क बनने वाली है। इसके बाद शहर के लोगों के साथ व्यापारियों को  बड़ी राहत मिलने वाली है। इन सड़कों का निर्माण नगर परिषद व मार्केंटिंग बोर्ड द्वारा बनाया जाएगा।

अर्बन लोकल बॉडीज विभाग ने 15.468 किमी लंबाई की 33 सड़कों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए 24.53 करोड़ रुपए मंजूर किए थे। इनमें स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना के कारण लंबे समय से क्षतिग्रस्त 10 किमी लंबाई की 19 सड़कों के निर्माण के टेंडर खोले जा चुके हैं और ठेका एसकेएस लिमिटेड कंपनी को मिला है। जिनमें करीब 22 करोड़ रुपये खर्च आएगा। हालांकि, निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सीएम कार्यालय से रेट अप्रूवल स्वीकृति का इंतजार है।

इन सड़कों का होगा निर्माण 

स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना के तहत शहर की कई प्रमुख सड़कें लंबे समय से खुदी पड़ी हैं। इससे वाहन चालकों, दुकानदारों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनता भवन रोड, अंबेडकर चौक-परशुराम चौक मार्ग, हिसारिया बाजार, शिव चौक, वाल्मीकि चौक, आईटीआई-सिविल अस्पताल रोड, सूरतगढ़िया चौक, नोहरिया बाजार, बी-ब्लॉक, डबवाली रोड, रानियां रोड, बेगू रोड, सरकुलर रोड, भादरा बाजार, गोल डिग्गी चौक, रेलवे रोड, ऑटो मार्केट रोड और बस अड्डे के सामने हिसार रोड सहित कई मार्गों की हालत खराब है।


2025 में पाइपलाइन बिछाने के लिए तोड़ी गई थीं सड़‌कें

स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज प्रोजेक्ट के तहत फरवरी 2025 में पाइपलाइन बिछाने के लिए तोड़ी गई करीब 4 किमी सड़कों की बहाली डेढ़ - साल बाद भी नहीं हो पाई है। पीडब्ल्यूडी - बीएंडआर की ओर से नगर परिषद को 7.47 - करोड़ रुपए का संशोधित बीटी बिल जमा - करवाने के लिए दर्जनों बार रिमाइंडर भेजा जा चुका है।

इसके बावजूद राशि जमा नहीं होने से सड़क निर्माण का काम अटका हुआ है। सड़कें बदहाल होने से वाहन चालकों, दुकानदारों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली से पहले भी सड़कें नहीं सुधरने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। नप के एक्सईएन ने बताया कि अगले सप्ताह डीएमसी के साथ मीटिंग का आगामी फैसला लिया जाएगा।

नप व मार्केटिंग बोर्ड की सड़कें बनेंगी

नगर नगर परिषद के एक्सईएन राकेश पुनिया के अनुसार, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज प्रोजेक्ट के तहत क्षतिग्रस्त 19 सड़कों के निर्माण के टेंडर खोले जा चुके हैं। इन सड़कों की कुल लंबाई करीब 10 किमी है। इनमें नगर परिषद और मार्केटिंग बोर्ड के अधीन आने वाली सड़कें शामिल हैं। सीएम कार्यालय से रेट अप्रूवल की स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।