logo

हरियाणा में इन परिवारों की बल्ले बल्ले! सरकार ने शरू की बिजली बिल माफ़ी योजना, जानें पूरी प्रक्रिया 

HARYANA GOVERMENT SCHEME :  हरियाणा बिजली वितरण निगम ने ऐसे बीपीएल परिवारों को बड़ी राहत देते हुए बिजली बिल माफी योजना शुरू कर दी है।इससे एक प्रक्रिया के तहत बकाया बिजली बिल माफ हो जाएंगे।
 
हरियाणा में इन परिवारों की बल्ले बल्ले! सरकार ने शरू की बिजली बिल माफ़ी योजना, जानें पूरी प्रक्रिया

HARYANA BPL FAMILIES : हरियाणा में रहने वाले बीपीएल परिवारों के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने ऐसे बीपीएल परिवारों को बड़ी राहत देते हुए बिजली बिल माफी योजना शुरू कर दी है।

इससे एक प्रक्रिया के तहत बकाया बिजली बिल माफ हो जाएंगे। जो परिवार इसके लिए पात्र होंगे, उनके पुराने और बकाया बिजली बिल माफ कर दिए जाएंगे। 


 

इसको लेकर नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने खास योजना की जानकारी दी है। उनका कहना है कि जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख रुपये तक है उनको लाभ मिलेगा।

ऐसे परिवारों के परिवार पहचान पत्र के डेटाबेस के आधार पर लाभ दिया जाएगा। यह परिवार अंत्योदय परिवार योजना में आते हैं।


इसके अलावा इस योजना का लाभ उन परिवारों को मिलेगा, जिनके घरेलू बिजली खपत की यूनिट हर महीने 150 हों। यह खपत 12 माह की औसत से निकाली जाएगी। 


ऐसे मिलेगा योजना का लाभ

सरकार की इस योजना के तहत 50 यूनिट तक खपत वाले परिवारों पर 2 रुपये प्रति यूनिट, 51 से 100 यूनिट तक 2.50 रुपये प्रति यूनिट और 100 यूनिट से अधिक तथा 150 यूनिट तक खपत के लिए 2.75 रुपये प्रति यूनिट की दर
लागू होंगी।

 

एकमुश्त भुगतान की सुविधा

इस योजना को लेकर विधायक ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली मीटर खराब हैं, उनके बिल की गणना भी होगी।

इसके लिए नियम बना है कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए प्रति माह 40 यूनिट और शहरी क्षेत्र के लिए प्रति माह 50 यूनिट का प्रावधान है।

वहीं योजना का लाभ लेने वालो उपभोक्ताओं को अधिकतम 3600 रुपये जमा करने होंगे।