logo

Success Story : जज की परीक्षा में आधे नंबर से चूकी, ADA में हरियाणा की टॉपर बनी संगीता 

 
Success Story : जज की परीक्षा में आधे नंबर से चूकी, ADA में हरियाणा की टॉपर बनी संगीता 

Success Story :  जींद जिले के उचाना क्षेत्र के पालवां गांव के किसान नेता आजाद की बेटी संगीता ने एडीए की परीक्षा में प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। संगीता ज्यूडिशयरी के एग्जाम में चूक गई थी लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार तैयारी करती रही। रविवार शाम को जैसे ही असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (एडीए) का रिजल्ट आया तो संगीता का पहला स्थान रहा। 

सोमवार को गांव पालवां में संगीता का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संगीता ने कहा कि माता-पिता के सहयोग और उसकी लगातार मेहनत आखिरकार रंग लाई है। हरियाणा में एडीए के 255 पदों की भर्ती को लेकर उसने जुलाई माह में एडीए का एग्जाम दिया था।

इसके बाद अगस्त में मेंस और अब 18 अक्तूबर को ही इंटरव्यू खत्म हुए थे। शाम को ही रिजल्ट घोषित किया गया तो उसे पहला स्थान मिला। उसके मेंस में 87.5 अंक थे तो वहीं इंटरव्यू में उसे 12.5 अंक मिले थे। 

Success Story : ज्यूडिशयरी के एग्जाम में चूकी संगीता 

संगीता ने बताया कि उसने हरियाणा ज्यूडिशयरी (सिविल जज) का एग्जाम दिया था लेकिन वह क्लीयर नहीं कर पाई। इसके बाद राजस्थान ज्यूडिशियरी के एग्जाम में वह आधे अंक से चूक गई थी। शुरूआत में सफलता नहीं मिलने पर निराश जरूर हुई लेकिन उनके पिता हमेशा कहते रहते कि अपनी तैयारी मत छोड़ो।

पिता के हौंसले की बदौलत आज उसने एडीए एग्जाम में पहला स्थान हासिल किया है। संगीता ने कहा कि उसका सपना जज बनने का है। संगीता ने युवाओं से कहा कि निराशा भी जीवन का एक हिस्सा है, आती रहेंगी लेकिन सतत प्रयास नहीं छोड़ने चाहिएं। आप लगातार मेहतन करोगे तो एक दिन जरूर अच्छा परिणाम मिलेगा। 

पिता ने कहा बेटी पर गर्व

संगीता के पिता आजाद ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। बेटियां आज किसी भी फील्ड में लड़कों से कम नहीं हैं। उसकी सालों की कड़ी मेहनत का परिणाम आज उसके सामने हैं। उन्हें उम्मीद है कि संगीता जल्द ही जज बनने का अपना सपना पूरा करेंगी। संगीता की मां ने कहा कि उसने अपने बेटा-बेटी में कभी फर्क नहीं किया और सभी को अपनी बेटियों को पढ़ाना चाहिए, ताकि वह अपने सपने पूरे कर सकें।