logo

हिसार में रेलवे स्टेशन पर सिरसा के युवक का मर्डर, मामूली बात पर बड़ा विवाद 

हिसार के रेलवे स्टेशन पर हुई मामूली कहासुनी ने एक युवक की जान ले ली । युवक सिरसा जिले के जोधकां गांव का रहने वाला था ।
 
हिसार में रेलवे स्टेशन पर सिरसा के युवक का मर्डर

 

HARYANA NEWS: हरियाणा के हिसार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है । बता दे की  हिसार के रेलवे स्टेशन पर हुई मामूली कहासुनी ने एक युवक की जान ले ली । युवक सिरसा जिले के जोधकां गांव का रहने वाला था ।
 

मिली जानकारी के अनुसार बता दे की मामला हिसार रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात का बताया जा रहा है ।

जहां 18 वर्षीय युवक करण की हत्या कर दी गई। हमले में उसके तीन साथी भी घायल हो गए। घटना के इलाके में सनसनी फ़ैल गई ।

बता दे की युवक अपने साथियों के साथ पैदल सालासर धाम गया था। घर लौटते समय बिच रास्ते में उसके साथ यह घटना घटित हो गई ।


यहाँ समझिये पूरा मामला 

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन में कुछ युवकों के गाली-गलौज करने पर करण और उसके साथियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी।

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और हिसार पहुंचने पर देख लेने की धमकी दी गई। वहीं, एक अन्य जानकारी के अनुसार, भोंपू बजाने को लेकर भी विवाद हुआ था। जिसके बात यह अनहोनी घटित हुई ।