logo

Railway Insurance : रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब काउंटर से टिकट लेने पर मिलेगा 10 लाख का बीमा

 
Railway insurance bima cover

Railway insurance : यदि आप भी नियमित रूप से या कभी कभार भी ट्रेन में यात्रा करते हैं तो इस खबर को ध्यान से पढ़िए। क्योंकि रेलवे ने यात्रियों के लिए ऐसी सुविधा शुरू की है, जो काफी लाभदायक है। इसके इससे रेलवे की अपने यात्रियों के प्रति जिम्मेदारी भी सिद्ध होती है। क्योंकि यात्रियों के लिए रेलवे महज 45 पैसे में 10 लाख रुपये सुरक्षा बीमा दे रहा है। यह योजना सोमवार यानी 27 अक्टूबर से शुरू की जा रही है।

हालांकि इससे पहले भी रेल यात्रियों के लिए यात्रा के दौरान Travel Insurance की सुविधा है, लेकिन इसका लाभ मुख्य रूप से ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों को ही मिलता था। वहीं अब भारतीय रेल द्वारा इस योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है। इसको लेकर रेलवे बोर्ड ने 27 अक्टूबर से रेलवे आरक्षण काउंटरों (Reservation Counters) से टिकट खरीदने पर भी यह सुविधा शुरू करने की बात कही है। 

यानी भारतीय रेल में यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को इससे लाभ होगा। विशेषकर आज भी जो लोग रेलवे स्टेशन की आरक्षण खिड़की पर जाकर अपना टिकट बुक करवाते हैँ। क्योंकि इस योजना में यात्रियों को खास राशि खर्च नहीं करनी है। जो यात्री रेलवे काउंटर से अपना बुक करेंगे, उनको 10 लाख रुपये के कवर के लिए महज 45 पैसे प्रति यात्री के प्रीमियम देना होगा। इससे किसी भी दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों और उनके परिवारों को सहायता मिल सकती है। 

दुर्घटना की स्थिति में क्या मिलेगा
अब सवाल उठता है कि दुर्घटना की स्थिति में बीमा करवाने वाले यात्रियों को क्या लाभ मिलेगा। इसके लिए अलग-अलग स्थितियों में अलग-अलग लाभ दिए जाएंगे। दुर्घटना के दौरान मृत्यु या स्थाई पूर्ण दिव्यांगता की स्थिति में आश्रित या पीड़ित को 10 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा। वहीं स्थाई आंशिक दिव्यांगता में 7.5 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा दुर्घटना होने पर अस्पताल में होने वाले इलाज का खर्च 2 लाख रुपये तक बीमा कंपनी द्वारा किया जाएगा। 

क्या जरूरी है कवर लेना
इस सुविधा के बारे में रेलवे ने साफ किया है कि यह पूरी तरह से वैल्पिक सेवा है। यानी जो भी यात्री यह लाभ लेना चाहे, वह ले सकता है। इसके लिए कोई दबाव नहीं है। यदि कोई यात्री यह बीमा कवर लेना चाहता है तो उसको 45 पैसे का भुगतान करना होगा।