logo

PANIPAT पुलिस ने साइबर अपराध को लेकर किया जागरूक

 

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- पुलिस अधीक्षक पानीपत श्री अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा बुधवार को साइबर राहगीरी कार्यक्रम के तहत कॉलेज में विद्यार्थियों को व फैक्टरियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को साइबर अपराध व साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 के बारें में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान साइबर जागरूकता की जानकारी से अंकित 600 पंपलेट भी पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा वितरित किये गए। जिला में साइबर क्राइम कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डीएसपी(DSP) श्री सतीश गौतम ने बताया कि तकनीक के इस युग में जितनी तेजी से डिजिटल लेन देन को बढ़ावा मिला है उतनी ही तेजी से ठगी के नए-नए तरिके सामने आ रहे हैं। खुद को ठगों से बचाने के लिए सबसे जरूरी जागरूकता व सतर्कता है।

PANIPAT पुलिस ने साइबर अपराध को लेकर किया जागरूक

किसी भी अज्ञात नंबर से प्राप्त हुए लिंक को ना खोले और किसी भी फोन कॉल, संदेश, ईमेल इत्यादि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ सांझा ना करे। सहायता करने के नाम पर यदि कोई बैंक, बिजली निगम, टेलीफोन एक्सचेंज, आयकर इत्यादी किसी भी विभाग का कर्मचारी बताकर आपसे कोई जानकारी मांगता है तो अपनी कोई भी जानकारी ना दें। साइबर ठगों के निशाने पर हर वह आदमी है, जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुड़ा है। फिर चाहे वह इंटरनेट मीडिया हो या फिर इंटरनेट बैंकिंग। जागरूकता ही साइबर अपराध से बचने का बेहतर उपाय है। अपने संगे संबंधि व साथियों को भी जानकारी देकर जागरूक करें।

PANIPAT पुलिस ने साइबर अपराध को लेकर किया जागरूक

*साइबर अपराध का शिकार होने पर यहां करें शिकायत*

इन तमाम सावधानियों के बावजूद अगर आप साइबर अपराध के शिकार हो जाते हैं। तो तत्काल साइबर क्राइम हेल्प लाईन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर पोर्टल बेवसाइट www.cybercrime.gov.in पर तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि समय रहते साइबर फ्रॉड करने वाले अकाउंट को ब्लॉक करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आप किसी नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर साइबर हेल्प डेस्क की भी मदद ले सकते है ताकि आप साइबर फ्रॉड से बच सकें।

PANIPAT पुलिस ने साइबर अपराध को लेकर किया जागरूक

*पुलिस टीमों द्वारा निम्न स्थानों पर जागरूक किया गया*

पानीपत शहर के स्कुलो व काँलेजो मे, देशवाल चौक, बाबरपुर मण्डी, भावना चौक, सेठी चौक, बापौली में बस अड्डे पर, समालखा के स्कुल व काँलेजो मे, मतलौडा के स्कुल व काँलेजो मे, इसराना में स्कुल व काँलेजो मे, पाल मार्किट कुताना चौक, सेक्टर 29 व पुराना औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरियों में आमजन को साइबर क्राइम की जानकारी देकर जागरूक किया।

TEAM VOICE OF PANIPAT