logo

हरियाणा के पानीपत आंगनबाड़ी में निकली नई भर्ती, 30 अक्टूबर तक करें आवेदन 

महिला व बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी पानीपत की तरफ से निकाले गए पत्र क्रमांक 5074 दिनांक 07/10/2026 के अनुसार जिले के विभिन्न गांवों में AWW और AWH की भर्ती की जाएगी।
 
HARYANA JOBS

HARYANA GOVERMENT JOBS: आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता व सहायिका की नौकरी का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए खुशखबरी है। हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बनी हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकों की सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगने शुरू कर दिए है। इस पदों पर आवेदन की प्रक्रिया आठ अक्टूबर से शुरू हो चुके है और 30 अक्टूबर तक आवेदन करने होंगे। इसके बाद इनकी नियुक्ति के लिए आगे की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
 

महिला व बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी पानीपत की तरफ से आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया है। महिला व बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी पानीपत की तरफ से निकाले गए पत्र क्रमांक 5074 दिनांक 07/10/2026 के अनुसार जिले के विभिन्न गांवों में AWW और AWH की भर्ती की जाएगी।
 

जारी पत्र में कहा गया है कि पानीपत द्वारा जिले के विभिन्न गांवों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (AWW) और आंगनबाड़ी सहायिका (AWH) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आठ अक्टूबर 2026 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 अक्टूबर तक चलेगी।
 

जिसके लिए आपको निर्देश दिए जाते है कि आपके द्वारा आवेदनकर्ताओं से जो भी आवेदन लिए जाएगे वे सभी लिफाफाबंद होने चाहिए तथ उनकी एंट्री कार्यालय रजिस्टर के अंदर अवश्य होनी चाहिए ताकि उनका रिकॉर्ड मेंटेन हो सके। आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि में अगले दिन ही बिना देरी के सभी परियोजनाओं को जो भी आवेदन प्राप्त हुए यह कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें।

Anganwadi Recruitment : हरियाणा में निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की सीधी भर्ती, मांगे आवेदन

180 पदों पर होगी भर्ती

पानीपत जिले के गांव में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (AWW) और आंगनवाड़ी सहायिका (AWH) के कुल 180 पदों पर भर्ती किए जाएंगे। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 52 पद और आंगनवाड़ी सहायिका के 128 पद शामिल हैं। इस भर्ती में संबंधित ग्राम पंचायत/वार्ड की पात्र महिला अभ्यर्थियों को ही आवेदन करने का मौका दिया गया है। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने संबंधित क्षेत्र और नोटिफिकेशन में दिए गए नियमों की जांच जरूर करनी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए 12वीं और सहायिका के लिए 10वीं पास होना जरूरी है।

Anganwadi Recruitment : हरियाणा में निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की सीधी भर्ती, मांगे आवेदन