logo

हरियाणा में रिश्वत लेते पकड़ा गया चौकी इंचार्ज और पटवारी का सहायक, ACB का फिर बड़ा एक्शन 

 
रिश्वत लेते पकड़ा गया चौकी इंचार्ज और पटवारी का सहायक, ACB का फिर बड़ा एक्शन

Haryana news : हरियाणा में ACB का एक बार फिर एक्शन देखें को मिला है।  बता दे की एक साथ दो बड़ी कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।  जानकारी के लिए बता दे की पिछले कुछ समय से ACB जीरो टॉलरेंस निति पर काम कर रही है।  जिसके तहद एक बार फिर हरियाणा में रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। इस दौरान टीम ने चौकी इंचार्ज और एक पटवारी के सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 


हथीन गेट चौकी इंचार्ज

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की एसीबी ( ACB) की टीम की एक इकाई ने हथीन गेट चौकी इंचार्ज को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार को 3 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
 

पटवारी का सहायक गिरफ्तार 3 हजार के साथ गिरफ्तार 


वहीँ शुक्रवार को हुई दूसरी बड़ी कार्रवाई में पलवल इकाई के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजकुमार के अनुसार एसीबी पलवल इकाई ने पटवारी प्रवेश के सहायक यादराम को तीन  हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। उन्होंने बताया यादराम ने पैसे पटवारी के नाम से लिए थे इसलिए मुकदमे में पटवारी प्रवेश का नाम भी जोड़ा गया है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर किया जाएगा। 
 

बता दे की पिछले कुछ समय से रिश्वतखोरी के खिलाफ सख्त एक्शन देखने को मिल रहा है। एसीबी भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में शिकायतों के आधार पर कार्रवाई कर रही है। बता दे की एक दिन में दो बड़ी कार्रवाई से सबंधित विभाग में हड़कंप मच गया अब आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।