logo

हरियाणा के रेवाड़ी एम्स में जल्द शुरू होगी ओपीडी, बनेगा नया ओवर ब्रिज, 330 करोड़ रुपये मंजूर

Haryana news : रेवाड़ी के माजरा स्थित एम्स में 50 मेडिकल की सीटों की मंजूरी हो चुकी है। ऐसे में यहां पर जल्द ओपीडी शुरू हो रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
 
एम्स और ओवर ब्रिज के लिए 330 करोड़ रुपये मंजूर

Haryana News : हरियाणा में आधारभूत ढांचे को सुधारने के लिए सरकार बड़े स्तर पर कार्य कर रही है। इसी कड़ी अब रेवाड़ी एम्स का ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। इसके साथ ही बावल क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी होंगे। इसके लिए सरकार ने 330 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।


विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि रेवाड़ी के माजरा स्थित एम्स में 50 मेडिकल की सीटों की मंजूरी हो चुकी है। ऐसे में यहां पर जल्द ओपीडी शुरू हो रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

आसपास के लोगों को बेहतर इलाज के लिए अब दूसरे शहरों का रूख नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए सरकार द्वारा 330 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। 


 

लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि बावल के अस्पताल में भी अब सभी प्रकार की जांच सुविधाएं मिलेंगी।

इसके अलावा यहां पर ऑपरेशन के लिए 24 घंटे व्यवस्था की गई है। इसके अलावा भाड़ावास पीएचसी, टीट उप स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड किया जाएगा।

वहीं 11 उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है।


 

उन्होंने कहा कि कुंड के पास भालखी में 12 एकड़ में अनाज मंडी का निर्माण किया जाना है। सरकार ने बेटियों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए तिहाडा में राजकीय महिला महाविद्यालय भी शुरू करवाया है।


उन्होंने कहा कि बावल में नई लेबर कोर्ट, जूडिशियल कॉम्प्लेक्स, नगर पालिका का नया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शुरू हो चुका है। इससे बावल को नई पहचान मिली है। 


 

मजबूत होगा रोड नेटवर्क


साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रोड नेटवर्क को भी मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत बावल से प्राणपुरा रोड का चौड़ीकरण हो गया है।


वहीं  आसलवास से बावल मिनी बाईपास के अलावा 143 से अधिक गांवों में सड़कें, खेतों के रास्तों को पक्के कारवाए जा रहे हैं। वहीं गांवों में जोहड़ों के सौँदर्यकरण के लिए लगातार काम हो रहा है।