अब दिल्ली से चंडीगढ़ महज 50 मिनट में सिग्नल फ्री 6 लेन हाईवे पर फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, जानें कब शरू होगा नया एक्सप्रेसवे
देश भर में शहरों और राज्यों की दूरी लगातार घट रही है। इसी कड़ी में देश के 2 महत्वपूर्ण शहरों दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच कनेक्टिविटी बेहद फास्ट होने जा रही है। यह दूरी अब कल्पना से अधिक तेज गति से तय होगी। क्योंकि नए सिग्नल फ्री एक्सप्रेसवे से दिल्ली और चंडीगढ़ की दूरी महज 50 मिनट में तय हो जाएगी।
क्योंकि अंबाला से चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तेजी से पूरा हो रहा है। मोहाली तक का इसका पहला हिस्सा 15 दिसंबर तक शुरू होने की उम्मीद है। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा होने पर दिल्ली - चंडीगढ़ के बीच का सफर महज 50 मिनट में तय हो जाएगा।
दरअसल नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI ने अंबाला-मोहाली 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को पूरा कर दिया है।
यह छह लेन के सिग्नल फ्री एक्सप्रेसवे अंबाला से चंडीगढ़ के बीच यात्रा का समय घटा देगा।
क्योंकि फिलहाल जीरकपुर और डेराबस्सी जैसे क्षेत्रों में भीषण जाम वाहनों की रफ्तार रोक देता है। अब नई व्यवस्था के तहत वाहनों को बाईपास के रास्ते शहर से बाहर ही बाहर निकाल दिया जाएगा।
इसके साथ ही नया एक्सप्रेसवे मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्टसे कनेक्टिविटी बढ़ा देगा। हालांकि एक्सप्रेसवे का दूसरा हिस्सा मोहाली आईटी सिटी से कुराली स्ट्रेच तक खुला चुका है। यह हाईवे 31 किलोमीटर लंबा है। इस पर वाहनों का परिचालन शुरू हो चुका है।
5 हजार करोड़ रुपये लागत
इस परियाजना के तहत 121 किलोमीटर लंबे अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है।
इसके अंबाला-मोहाली का हिस्सा 15 दिसंबर को वाहनों के लिए खोला जा रहा है। इस परियोजना पर 5 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इसके बनने से दिल्ली-यूपी, पंजाब, हरियाणा से हिमाचल-जम्मू तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी।
फिलहाल दिल्ली से चंडीगढ़ तक वाहन नेशनल हाईवे 44) से पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र से होकर अंबाला तक आते हैं। वहीं अंबाला रिंग रोड से गाड़ियां
