हरियाणा-दिल्ली और यूपी के वाहन चालकों पर बढ़ेगा अब अतरिक्त भार, एनएचएआई यहां बना रहा नए टोल प्लाजा
New Toll Plaza : एनसीआर में बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए तैयार किए जा रहे फरीदाबाद - नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ग्रीनफील्ड पर अब सफर महंगा हो जाएगा। क्योंकि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों को टोल टैक्स का भुगतान करना होगा।
एनएचएआई द्वारा इस एक्सप्रेसवे पर मोहना में टोल प्लाजा तैयार किया रहा है। उम्मीद है कि अगले 2 महीने में इसको तैयार कर लिया जाएगा। जैसे ही टोल प्लाजा बन जाएगा और एक्सप्रेसवे पूरी तरह तैयार होगा, यहां टोल टैक्स कटना शुरू हो जाएगा।
नोएडा के जेवर में बने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए कई सारे हाईवे तैयार किए जा रहे हैं। इसमें से ही एक हाईवे फरीदाबाद से नोएडा है। यह ग्रीनफील्ड हाईवे 31 किलोमीटर है। इसमें से हरियाणा के क्षेत्र में 24 किलोमीटर हिस्सा बन रहा है। जबकि शेष 7 किलोमीटर का हाईवे यूपी में बनेगा।
यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे फरीदाबाद के सेक्टर 65 से शुरू होगा और पलवल के रास्ते नोएडा तक जाएगा। ऐसे में मोहना गांव के पास टोल प्लाजा का निर्माण किया जा रहा है। क्योंकि यहां से केजीपी एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए इंटरचेंज भी दिया जा रहा है। जो वाहन मोहना इंटरचेंज से चढ़ेंगे या ऊतरेंगे उनको टोल टैक्स का भुगतान करना होगा।
जल्द तैयार होगा एक्सप्रेसवे
यह एक्सप्रेसवे जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को जोड़ रहा है, ऐसे में इसका निर्माण काफी तेजी से किया जा रहा है। यहां पर निर्माण के साथ फीनिशिंग टच भी दिया जा रहाो। इसके तहत साइन बोर्ड और लाइट लगाने का काम पूरा किया जा रहा है। छोटे वाहनों के लिए इस एक्सप्रेसवे पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सीमा होगी, जबकि भारी वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकेंगे।
