चंडीगढ़-हरियाणा-हरिद्वार रूट पर नई रोडवेज बस शुरू, किराया 486 रुपये, देखें टाइम टेबल
Chandigarh Haridwar Bus time : चंडीगढ़ से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। चंडीगढ़ और हरिद्वार के बीच HVAC बस सेवा शुरू हो गई है, जो अंबाला, यमुनानगर, सहारनपुर, रूड़की होते हुए चलेगी। बस में 48 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है और चंडीगढ़ से हरिद्वार तक एक यात्री का किराया 486 रुपये निर्धारित किया गया है।
हरियाणा परिवहन विभाग की इस पहल से चंडीगढ़ के अलावा रास्ते में पड़ने वाले शहरों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। खासकर हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं और अलग-अलग शहरों के बीच नियमित रूप से यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह सेवा उपयोगी साबित हो सकती है।
चंडीगढ़ से हरिद्वार की यह रहेगी टाइमटेबल
टाइमटेबल के मुताबिक चंडीगढ़ बस स्टैंड से यह बस सुबह 9:08 बजे रवाना होगी। इसके बाद अंबाला में सुबह 10:40 बजे और यमुनानगर में दोपहर 12 बजे पहुंचेगी। आगे सहारनपुर से दोपहर 12:50 बजे रवाना होकर बस दोपहर 1:55 बजे रुड़की पहुंचेगी। हरिद्वार में बस के पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 2:40 बजे है।
हरिद्वार से चंडीगढ़ बस टाइमटेबल
हरिद्वार से चंडीगढ़ की तरफ यह बस हरिद्वार से दोपहर 3:50 बजे रवाना होगी। इसके बाद रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख शहरों से होते हुए बस के रात 9 बजे चंडीगढ़ बस स्टैंड पहुंचने का समय तय किया गया है। इस व्यवस्था से यात्रियों को आने और जाने, दोनों के लिए एक निर्धारित समय-सारिणी का लाभ मिलेगा।
एक यात्री का किराया 486 रुपये किराया
इस बस सेवा की एक प्रमुख विशेषता इसका HVAC मॉडल है। HVAC का अर्थ हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग है। चंडीगढ़ से हरिद्वार तक प्रति यात्री 486 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। बस में कुल 48 सीटें होंगी। इससे यात्रियों को निर्धारित किराये पर वातानुकूलित श्रेणी की बस में सफर करने का विकल्प मिलेगा।
