logo

New Highway : हरियाणा में यहां बनेगा नया हाईवे, मंजूरी मिली, 10 गांवों की जमीनों के रेट उछलेंगे 

 
bhiwani hansi new highway

Haryana New Highway : हरियाणा में एक और नए नेशनल हाईवे को सरकार की मंजूरी मिल गई है। नया हाईवे बनने के साथ ही आसपास के 10 गांवों को फायदा होगा और हाईवे से सीधी कनेक्टिविटी होगी तो वहीं इन गांवों में जमीनों के रेट में भी उछाल आ सकता है। 

भिवानी जिले के बवानीखेड़ा बाईपास से कुंगड़ और पुर होते हुए भिवानी हांसी हाईवे  (Bhiwani-Hansi Highway) को NH- 148 से मिलाने की मंजूरी सरकार द्वारा दी गई है। करीब 10 किलोमीटर लंबे इस हाईवे के दोनों तरफ 10 के करीब गांव लगते हैं और इन गांवों के लोगों को नेशनल हाईवे पर जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता था।

पिछले 3 साल से मांग उठा रहे इन गांवों के लोगों को काफी राहत मिल जाएगी और उनको अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। 

इन गांवों को होगा फायदा 
भिवानी हांसी हाईवे  (Bhiwani-Hansi Highway) को NH- 148 से मिलाने वाले हाईवे निर्माण से गांव तालू, धनाना, कुंगड़, सोरखी, पुर, जताई, सिवाड़ा, मुंढाल रोड और मंढाणा गांव समेत आसपास के गांवों के लोगों को फायदा होगा। क्योंकि अब तक इन गांवों के वाहन चालक हाईवे पर पहुंचने के लिए तिगड़ाना मोड़ की तरफ जाते हैं और उन्हें 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है।

नया हाईवे बनते ही इन गांवों के ग्रामीणों को चाहे भिवानी की तरफ जाना हो या फिर हांसी की तरफ, दोनों ही रास्ते आसान और सुविधाजनक हो जाएंगे। सबसे ज्यादा फायदा विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों को होगा। भैणी जाटान के सरपंच सुनील, तालू धनाना निवासी राकेश, प्रदीप, कन्नड़, अनिल पंघाल का कहना है कि नया हाईवे बनने के बाद उनके समय और पेट्रोल दोनों की बचत होगी। 

जमीनों के रेट में आ सकता है उछाल
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के निजी सचिव नवीन कौशिक से इस मामले में बात की गई तो उन्होंने बताया कि NH- 148 भिवानी हांसी हाईवे से कनेक्टिविटी के बाद आसपास के गांवों के लोगों को फायदा होगा। 

वहीं प्रॉपर्टी एक्सपर्ट दिनेश, संदीप रूपगढ़ का कहना है कि कुंगड़ और पुर होते हुए जो नया हाईवे बनेगा, उससे आसपास के गांवों में जमीनों के रेट में तगड़ा उछाल देखने को मिलेगा। एक तरह से प्रॉपर्टी में बूम आएगा।