logo

यात्री ध्यान दें : हरियाणा रोडवेज के इस डिपो का आज चक्का जाम, 100 से ज्यादा बसें बंद 

 
यात्री ध्यान दें  हरियाणा रोडवेज के इस डिपो का आज चक्का जाम Hisar depot bus chakka jaam

Haryana roadways chakka jam : आज अगर आप घर से निकल सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। आज हिसार में रोडवेज बसों के पहिए थम गए हैं। दरअसल पूरे हरियाणा में पांच और छह नवंबर को सभी डिपो में बसों का चक्का जाम का ऐलान रोडवेज यूनियनों ने किया है लेकिन इससे पहले ही आज मांगों पर वार्ता विफल रहने के चलते हिसार में बसों का चक्का जाम कर दिया गया है। 

पिछले दो दिनों से हिसार में रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। वीरवार को हिसार डिपो की 100 से ज्यादा बसें बंद रही थी आज यानि शुक्रवार को भी रोडवेज की बसें नहीं चल रही हैं। रोडवेज यूनियन के प्रधान संदीप जैनवास ने बताया कि आज अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही चक्का जाम भी किया जाएगा।

इस मामले को लेकर एसडीएम ज्योति मित्तल शाम को रोडवेज यूनियन से बात करने के लिए पहुंची थी लेकिन इस दौरान भी वार्ता विफल रही। हिसार रोडवेज डिपो की प्रतिदिन करीब 83 बसें अलग-अलग लंबे और लोकल रूटों पर रात्रि ठहराव के लिए जाती हैं। शुक्रवार को इन बसों को नाइट स्टे के लिए नहीं भेजा गया।

इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, आगरा, खाटूश्याम, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और जयपुर जैसे लंबे रूट शामिल हैं। वहीं लोकल रूटों पर आदमपुर, किरमारा, उकलाना, चौधरीवास, बालसमंद और भादरा सहित अन्य क्षेत्रों में जाने वाली बसों का रात्रि ठहराव बंद रखा गया। इसके अलावा हांसी डिपो की 15 बसें भी अन्य जगहों पर रात्रि ठहराव करती हैं।

वे बसें भी शुक्रवार को नहीं गई। रात्रि भत्ता, टीए और ओवरटाइम भुगतान नहीं होने से नाराजगी यूनियन के प्रधानों का कहना है कि लंबे समय से उनका रात्रि भत्ता लंबित है। टीए, ओवरटाइम और अन्य वित्तीय देय का भुगतान भी समय पर नहीं किया जा रहा। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि आश्वासन के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।