logo

National Highway 44 से सीधे कनेक्ट होंगें हरियाणा के कई शहर, फैंसी लाइट्स और ग्रीन बेल्ट से बदलेगी तस्वीर

नेशनल हाईवे-44 से शहर को जोड़ने वाले बहालगढ़ और मुरथल रोड का कायाकल्प होगा। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) दोनों मागों का सौंदर्याकरण करेगा।
 
NH 44 से सीधे कनेक्ट होंगें हरियाणा के कई शहर

Haryana News: हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है । बता दे की प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के साथ सुरक्षा व सुंदर बनाने के लिए योजना बनाई है। जहां पर सड़कों पर रात के समय सफर सुरक्षित हो, इसके लिए लाइटस व पर्यावरण बचाव के लिए ग्रीन बेल्ट बनाने पर फोकस किया जा रहा है।

शनल हाईवे-44 से कनेक्ट होंगें शहर 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की नेशनल हाईवे-44 से शहर को जोड़ने वाले बहालगढ़ और मुरथल रोड का कायाकल्प होगा। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) दोनों मागों का सौंदर्याकरण करेगा।

इन कार्यों पर खर्च होगा पैसा 

नए साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। दोनों ही सड़कों के फुटपाथों की मरम्मत, डिवाइडर पर हरियाली (ग्रीन बेल्ट) विकसित की जाएगी। 

नई लाइट्स लगने के बाद सड़क पर पर्याप्त रोशनी होगी। इससे राहगीरों को परेशानी नहीं होगी। 

सड़क पर नई फैंसी लाइट्स लगाने के साथ-साथ फुटपाथ भी सुंदर बनाए जाएंगे। 

फिलहाल लाइट्स नगर निगम द्वारा लगाई गई हैं, इसका रखरखाव भी निगम द्वारा किया जाता है। योजना को सिरे चढ़ाने के लिए एसएमडीए अधिकारी अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग भी कर चुके हैं।