हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अब 30 दिन में होगा सीएम विंडो की शिकायतों का समाधान
cm windowcomplaints
cm window news : हरियाणा में लोगों को बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था देने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई सीएम विंडो को लेकर अब सरकार ने सख्त फैसला लिया है। क्योंकि अब सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का समाधान 30 दिन में सुनिश्चित करना होगा। सरकार और आम लोगाें के बीच इसी विंडो या खिड़की से अब सीधा संपर्क रहता है।
हालांकि सीएम विंडो की शुरूआत भाजपा की पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी। इसके बाद इस बार सरकार बनने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला स्तर पर खुले दरबार की व्यवस्था की है, लेकिन अभी भी सीएम विंडो पर काफी शिकायतें आती हैं। ऐसे में यहां आने वाली शिकायतों को लेकर जो अधिकारी अब लापरवाही बरतेंगे, उनको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
क्योंकि सरकार ने साफ कर दिया है कि सीएम विंडो की किसी भी शिकायत को 30 दिनों से अधिक लंबित नहीं रखा जाए। साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों से जुड़े एसएमजीटी पोर्टल पर जो शिकायतें मिलती हैं, उनका निपटारा करते हुए रिपोर्ट भी 48 घंटे के भीतर भेजनी होगी।
दरअसल इसको लेकर पिछले दिनाें जीएमडीए के सीईओ डीके बेहरा ने द्वारा कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम विंडो की लंबित शिकायतों पर समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने सभी जिला उपायुक्तों निर्देश दिए थे कि ओवरड्यू शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
सरकार व लोगों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी
दरअसल यह हरियाणा की लोक शिकायत निवारण प्रणाली है। इसके तहत लोग सीधे अपनी शिकायत मुख्यमंत्री की इस विंडो पर देते हैं। इसके लिए राज्य स्तर पर एक विशेष सैल का गठन किया गया है। यह सैल आने वाली शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करती है। इसके अलावा जिला स्तर पर इन शिकायतों के समाधान के लिए एमिनेट पर्सन भी नियुक्त हैं। यहां ऐसी शिकायतें आती हैं, जो प्रशासनिक स्तर पर नहीं सुलझाई जा रही हैं।
