logo

चरखी दादरी गोलीकांड में CIA की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ कर एक आरोपी को पकड़ा

 

Haryana News : चरखी दादरी के गोली कांड मामले से जुड़ी बड़ी अपडेट आई है। चरखी दादरी में सिटी थाने के सामने हुई फायरिंग के मामले में CIA की बड़ी कार्रवाई

गोपालवास गांव के पास CIA टीम और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़

मुठभेड़ के दौरान आरोपी अमरदीप उर्फ पंकज के दोनों पैरों में लगी गोलियां

घायल आरोपी को CIA टीम ने मौके से किया काबू, उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया

दादरी फायरिंग मामले में मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है आरोपी

आरोपी की पहचान गांव साहुवास निवासी अमरदीप उर्फ पंकज के रूप में हुई

पुलिस के अनुसार अमरदीप साहुवास गैंग का सदस्य बताया जा रहा है

6 अगस्त को सिटी थाना के सामने स्कॉर्पियो पर हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग

फायरिंग मामले में पुलिस पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है

अब मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी से मामले में सामने आ सकते हैं कई अहम राज

गोपालवास के पास मुठभेड़ की सूचना के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर पुलिस की जांच और कार्रवाई जारी

चरखी दादरी फायरिंग कांड में CIA की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।