पैरा एशियन गेम में सिल्वर जीत घर पहुंची कोकिला, अब गोल्ड की तैयारी
Haryana News: कोकिला को खटकड़ टोल प्लाजा से काफिले के साथ गांव तक ले जाया गया। इसके बाद कसूहन गांव के मंदिर में बेटी के स्वागत में भंडारे का आयोजन किया गया।
Haryana news: जापान में हुए पैरा ओलंपिक गेम में उचाना के कसूहन की बेटी कोकिला कौशिक ने सिल्वर मेडल हासिल किया है।
रविवार को गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया गया।
कोकिला को खटकड़ टोल प्लाजा से काफिले के साथ गांव तक ले जाया गया। इसके बाद कसूहन गांव के मंदिर में बेटी के स्वागत में भंडारे का आयोजन किया गया।

इस दौरान कोकिला ने कहा कि सिल्वर मेडल लेकर अपने गांव पहुंचने पर वे काफी खुश है। गांव ने जिस प्रकार प्यार और मान दिया है, यह भविष्य में और अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित कर रहा है।
कोकिला ने कहा कि किसी कमी के कारण ही वे गोल्ड मेडल से चूकी हैं। अगली बार इस कमी सुधारुंगी। पिछली बार ब्रॉन्ज मेडल आया था अबकी बार सिल्वर मेडल आया है।
हालांकि कोकिला का परिवार हिसार के आजाद नगर में रहता है, लेकिन बेटी को गांव में सम्मानित किया गया।
कोकिला ने कहा कि पैरालंपिक में स्टेप बाय स्टेप गोल्ड मेडल की तैयारी कर रही हैं। अभी एशियाई पैरा गेम जापान में हुए हैं जहां से सिल्वर मेडल हासिल हुआ है आगे 2028 में लॉस एंजेलिस में गोल्ड मेडल के लिए खेलेंगी।
कोकिला के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि पैरा एशियन गेम में पहले कोकिला ब्रॉन्ज मेडल लेकर आई थी अबकी बार जापान से सिल्वर मेडल लेकर आई है। कोकिला ने गांव से लेकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।
कोकिला की मां सुमन ने बताया कि इससे पहले भी कई मेडल वह ला चुकी हैं। 2023 में जब बेटी का कांस्य पदक आया था उस समय भी गांव में आए थे। उस समय भी गांव में भंडारा का आयोजन किया गया था। अगली बार बेटी स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन करेगी। सुमन शर्मा ने कहा कि बेटियों को कभी बेटों से कम ना आंके।
