जीन्द-रोहतक के यात्रियों का कटरा का सफर होगा आसान, जम्मू-कटरा के लिए हरियाणा रोडवेज बस सेवा का शेड्यूल हुआ जारी
Haryana Roadways: हरियाणा प्रदेश के जींद जिले और रोहतक जिले के यात्रियों का जम्मू और कटरा का सफर आसन बनाने के लिए रोडवेज विभाग द्वारा दिल्ली से कटरा के बीच चलाई जा रही हरियाणा रोडवेज सुपरफास्ट बस सेवा का शेड्यूल (Haryana Roadways bus schedule) जारी कर दिया गया है। रोडवेज विभाग द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार यह बस दिल्ली से चलकर रोहतक के रास्ते जींद पहुंचेगी। इसके बाद जींस से चलकर संगरूर, लुधियाना, जालन्धर, पठानकोट और जम्मू होते हुए कटरा तक का सफर तय करेगी। इस बस पर हरियाणा रोडवेज विभाग के कर्मचारी मनजीत और सुदीप की ड्यूटी लगाई गई है।
दिल्ली से कटरा की बीच इस प्रकार रहेगा शेड्यूल
हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा शुरू की गई दिल्ली और कटरा के बीच हरियाणा रोडवेज की सुपरफास्ट एक्सप्रेस बस दिल्ली ISBT से सुबह 2:20 पर काउंटर 42 से कटरा के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह बस बहादुरगढ़ से सुबह 3:15 और रोहतक से सुबह 4 बजे जीन्द वाले काउंटर के सामने से चलकर जींद पहुंचेगी। जींद से यह बस सुबह 5:45 बजे चलकर नरवाना होते हुए, लुधियाना से सुबह 10 बजे और जालन्धर से सुबह 11:45 पर चलकर
शाम 6 बजे तक जम्मू के रास्ते कटरा पहुंचेगी।
वापसी में इस प्रकार रहेगा शेड्यूल
हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा शुरू की गई दिल्ली और कटरा के बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस कटरा से दिल्ली के लिए सुबह 5:00 बजे चलेगी। इसके बाद यह बस जम्मू बस स्टैंड के बाहर से सुबह 6:15, जालन्धर से दोपहर 11:45, अम्बाला से शाम 4:00 बजे, और पानीपत से शाम 6:00 बजे चलकर रात्रि 8:00 बजे तक दिल्ली प्रस्थान करेगी। यात्रियों को बता दे कि यह बस वापसी में अपने बदले हुए रूट के अनुसार कटरा और दिल्ली के बीच सफर तय करेगी। हरियाणा रोडवेज विभाग के कर्मचारी मनजीत से मिली जानकारी के अनुसार यह बस वापसी में जींद और रोहतक से होकर नहीं गुजरेगी।
