logo

Jind-Panipat Fourlane Highway: जींद-पानीपत हाईवे को लेकर बड़ा अपडेट! अब यहाँ तक बनेगा नया फोरलेन हाईवे 

जींद जिले की पानीपत से रोड कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जींद-पानीपत हाईवे (Jind-Panipat Fourlane Highway) का निर्माण किया जा रहा है।
 
जींद-पानीपत हाईवे को लेकर बड़ा अपडेट!

Jind-Panipat Fourlane Highway: हरियाणा में सरकार एक जिले से दूसरे जिले में बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए बड़े कदम उठा रही है । बता दे की अब प्रदेश में जल्द पानीपत और जींद जिले का सफर आसान होने वाला है । बेहतर कनेक्टिवटी के लिए जल्द ही सरकार इसका निर्माण कार्य शुरू करने वाली है .


पेड़ों की कटाई पर भी बड़ा अपडेट 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की जींद जिले की पानीपत से रोड कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जींद-पानीपत हाईवे (Jind-Panipat Fourlane Highway) का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण हेतु पेड़ों की कटाई का मामला हाई कोर्ट में चल रहा है। जिस पर सुनवाई अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। राजकुमार नैन, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, जींद के अनुसार हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई अंतिम चरण में है और जल्द फैसला आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कानूनी दांव-पेंच में फंसे जींद-सफीदों मार्ग के चौड़ीकरण और फोरलेन निर्माण का रास्ता जल्द साफ होने की उम्मीद है।

दरियापुर से सफीदों के खानसर चौक तक बनेगा फोरलेन

जींद-पानीपत जिलों की सीमा के गांव दरियापुर से जींद में सफीदों के खानसर चौक तक करीब साढ़े चार किलोमीटर में यह मार्ग फोरलेन बनाया जाएगा। इसके अलावा सफीदों के खानसर चौक से लेकर जींद शहर तक 7 मीटर से 10 मीटर चौड़ा रोड बनाया जाएगा। संबंधित विभाग के अधिकारियों के अनुसार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ( HC) में चल रही याचिका पर 10 से अधिक तारीखों में सुनवाई पूरी हो चुकी है और अब केवल अंतिम फैसला आना बाकी है।

पीडब्ल्यूडी द्वारा 43 किलोमीटर लंबे मार्ग का किया जाएगा चौड़ीकरण और मजबूतीकरण

जींद जिले में पीडब्ल्यूडी द्वारा जींद से पानीपत (Jind-Panipat Fourlane Highway) की सीमा तक करीब 43 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 56.93 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इस योजना के तहत दरियापुर से सफीदों तक फोरलेन और सफीदों से जींद तक 7 मीटर से चौड़ा कर 10 मीटर चौड़े रोड का निर्माण किया जाएगा। बता दें कि इस रोड का निर्माण कार्य वन विभाग की अनुमति न मिलने से अटका हुआ है। जिसकी सुनवाई हाईकोर्ट में चल रही है।

राजकुमार नैन, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी ने बताया कि इस रोड के निर्माण हेतु पेड़ों की भरपाई के लिए वन विभाग को करीब 38 एकड़ जमीन दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की अनुमति मिलते ही दरियापुर से सफीदों तक फोरलेन और सफीदों से जींद तक पूरे मार्ग के 7 से 10 मीटर चौड़ीकरण का कार्य करवाया जाएगा। Jind-Panipat Fourlane Highway