logo

त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा तोहफा, 13 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए 49 डिब्बे, देखें लिस्ट

 
त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा तोहफा, 13 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए 49 डिब्बे, देखें लिस्ट

Railway news : त्योहारी सीजन के चलते रेलवे ने यात्रियों को तोहफा दिया है, जिसके तहत 13 जोड़ी ट्रेनों में 49 डिब्बे बढ़ाए हैं। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे ने नवम्बर माह में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी होकर संचालित 13 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी के 49 डिब्बों की बढ़ोतरी का फैसला लिया है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, विभिन्न रेल सेवाओं में यात्रीभार को ध्यान में रखते हुए वातानुकूलित शय्या एवं साधारण श्रेणी के 1 डिब्बे अस्थायी रूप से बढ़ाए जा रहे हैं।  गाड़ी संख्या 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 1 नवम्बर से 30 नवम्बर तक तथा अमृतसर से 2 1 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक 1 द्वितीय शयन यान श्रेणी के डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।

गाड़ी संख्या 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 1 नवम्बर से 30 नवम्बर तक तथा अमृतसर से 2 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की है।  गाड़ी संख्या 14714/14713, दिल्ली सराय - सीकर - दिल्ली सराय रेलसेवा में 4 नवम्बर से 27 नवम्बर तक 1 थर्ड एसी, 1 द्वितीय शयन यान एवं 1 साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी, गाड़ी संख्या 19617/19618, मदार-रेवाड़ी-मदार रेलसेवा में 1 नवम्बर से 30 नवम्बर तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की है। 

गाड़ी संख्या 19620/19619 रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा में 1 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी, गाड़ी संख्या 59632/59631, रेवाड़ी - हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा में 1 नवम्बर से 30 नवम्बर तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी, गाड़ी संख्या 59633 /59634, रेवाड़ी - रींगस रेवाड़ी रेलसेवा में 1 नवम्बर से 30 नवम्बर तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। 

गाड़ी संख्या 19622/19621, रेवाड़ी-फुलेरा- रेवाड़ी रेलसेवा में 1 नवम्बर से 30 नवम्बर तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी, गाड़ी संख्या 59630/59629, फुलेरा- जयपुर- फुलेरा रेलसेवा में 1 नवम्बर से 30 नवम्बर तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी, गाड़ी संख्या 14705/14706, भिवानी-ढेहर का बालाजी- भिवानी रेलसेवा में 2 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक 3 द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी होगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 14725/14726, भिवानी-मथुरा-भिवानी रेलसेवा में भिवानी से 3 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक तथा मथुरा से 4 नवम्बर से 3 दिसम्बर 2026 तक 3 द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी, गाड़ी संख्या 14715/14716, हिसार-जयपुर-हिसार रेलसेवा में हिसार से 1 नवम्बर से 30 नवम्बर तक तथा जयपुर से 4 नवम्बर से 3 दिसम्बर 2026 तक 4 साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी, गाड़ी संख्या 14734/14733, जयपुर - बठिण्डा - जयपुर रेलसेवा में 2 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक 4 साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी।