HSVP New Sectors : हरियाणा के इस शहर बसेंगे 12 नए सेक्टर, 19 गांवों की 4500 एकड़ जमीन खरीदेगी सरकार
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से प्रदेश के विभिन्न शहरों में सेक्टर विकसित करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। हरियाणा सरकार द्वारा कई वर्ष पहले बनाए गए मास्टर प्लान 2031 को अब अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। जहां पर शहरों की बढ़ती आबादी के हिसाब से प्रत्येक शहर में सेक्टर की संख्या निर्धारित की गई है।
जहां पर शहर के आसपास के साथ लगते ही गांव की जमीन पर नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे। इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा ई भूमि पोर्टल पर जमीन मांगी गई है। मास्टर प्लान 2031 के तहत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से फरीदाबाद में 12 नए सेक्टर विकसित करने के लिए जमीन मांगी गई है। जहां पर पोर्टल के माध्यम से इस जमीन को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा खरीदा जाएगा।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने फरीदाबाद शहर के आसपास के 19 गांवों की जमीन को ई भूमि पोर्टल दर्शाया जा रहा है और जहां पर जमीन मालिको से पोर्टल के माध्यम से जमीन के रेट मांगे जा रहे है। पोर्टल पर जमीन देने वाले इच्छुक किसानों से बाद में जमीन के रेट सरकार द्वारा निर्धारित किए जाएंगे।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अनुसार फरीदाबाद में 12 सेक्टर विकसित किए जाएंगे। इसमें 94ए, 96, 96ए, 97ए, 99, 100, 101, 102, 103, 140, 141 और 142 है। इसमें सेक्टर-100 कॉमर्शियल, सेक्टर 96ए और 97ए सार्वजनिक एवं अर्ध-सार्वजनिक होगा। जहां पर अस्पताल, सरकारी कार्यालय, स्कूल व कालेज को विकसित किए जाएंगे। जबकि नौ सेक्टर पूरी तरह से आवास के लिए दिए जाएंगे।
12 सेक्टर विकसित करने के लिए इन गांवों की जमीन खरीदी जाएगी
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से पोर्टल के माध्यम से फरीदाबाद शहर के आसपास के 19 गांवों की जमीन का चिन्हित किया है। इसमें ताजापुर, बदरपुर सैद, साहूपुरा, खेड़ी कलां, नचौली, ताजपुर, ढहकोला, शाहबाद, सोतई, सुनपेड़, मलेरना, जाजरू, भैंसरावली, फत्तुपुरा, भुआपुर, जसाना, फरीदपुर, सदपुरा और तिगांव की जमीन को शामिल किया गया है।
जहां पर किसानों की सहमति से जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जमीन अधिग्रहण करने के बाद इसमें सड़क, बिजली, पानी , सीवरेज की सुविधा को विकसित किया जाएगा।
