हिसार एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल जारी, अयोध्या-जयपुर-दिल्ली, चंडीगढ़ के लिए उड़ानें, जानें पूरा टाइमटेबल
Hisar Airport winter Shedule : नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट से एलायंस एयर का विंटर शेड्यूल जारी कर दिया है। 25 अक्टूबर से यह शेड्यूल लागू हो जाएगा। इसके तहत हिसार से देश के कई प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवाएं जारी रहेंगी। हालांकि विंटर शेड्यूल में नया कोई रूट शामिल नहीं किया गया है।
जम्मू व अहमदाबाद का रूट भी इसमें शामिल नहीं किया गया है। इसके लिए अभी हिसार वासियों को इंतजार करना पड़ सकता है। कुल्लू से आने वालों को वाया जयपुर होकर हिसार की सीधी कनेक्टिंग फ्लाइट जरूर मिल जाएगी।
हिसार से चंडीगढ़ रूट
हर सोमवार को चंडीगढ़ से सुबह 9:25 बजे रवाना, हिसार 10:15 बजे पहुंचेगी।
हिसार से सुबह 10:40 बजे रवाना, चंडीगढ़ 11:30 बजे पहुंचेगी।
चंडीगढ़ से सुबह 11:50 बजे रवाना, दिल्ली दोपहर 12:55 बजे पहुंचेगी।
हिसार- अयोध्या रूट- हर शुक्रवार को
हिसार से सुबह 10 बजे रवाना, अयोध्या पहुंचेगी 10:55 बजे ।
अयोध्या से 15:10 बजे रखना, हिसार शाम 17:05 बजे पहुंचेगी
रविवार का शेड्यूल
हिसार से 12:45 बजे रवाना, 14:45 बजे पहुंचेगी अयोध्या ।
अयोध्या से 13:45 बजे रवाना, 15:40 बजे हिसार पहुंचेगी।
हिसार- जयपुर और कुल्लूरूट
हर गुरुवार और शनिवार को
जयपुर से दोपहर 13:45 बजे रवाना, हिसार दोपहर 14:45 बजे पहुंचेगी।
हिसार से दोपहर 15:10 बजे रवाना, शाम 16:30 बजे जयपुर पहुंचेगी।
नोट : कुल्लू के लिए हिसार से प्लाइट नहीं जाएगी। हिसार से जयपुर आने वाली यह फ्लाइट पहले कुल्लू से जयपुर आती है फिर हिसार पहुंचती है।
हिसार से दिल्ली हर रविवार
हिसार से शाम को 4 बजकर 5 मिनट पर रवाना, दिल्ली 5 बजे पहुंचेगी। दिल्ली से सुबह 10 बजे चलेगी, हिसार सुबह 10:55 बजे पहुंचेगी।
