logo

9500 करोड़ के नए निवेश से रफ़्तार पकड़ेगा हरियाणा, युवाओं को मिलेगा रोजगार

विदेशी कंपनियों का निवेश बढ़ने वाला है। स्वीडन और सिंगापुर की कंपनी 9500 करोड़ का निवेश हरियाणा में करने वाली है। हरियाणा में विदेशी कंपनी निवेश करेगी तो 11000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
 
9500 करोड़ के नए निवेश से रफ़्तार पकड़ेगा हरियाणा

Haryana News: हरियाणा के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है।  बता दे की प्रदेश में अब रोजगार की रफ़्तार बहने वाली है।  हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्र में अब विकास की नदियां बहने वाली है। राज्य के विकास के साथ साथ युवाओं को भी रोजगार मिलने वाला है। 

9500 करोड़ का निवेश 

बता दे की अब राज्य में एक बार फिर से विदेशी कंपनियों का निवेश बढ़ने वाला है। स्वीडन और सिंगापुर की कंपनी 9500 करोड़ का निवेश हरियाणा में करने वाली है। हरियाणा में विदेशी कंपनी निवेश करेगी तो 11000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

सिंगापुर में 5500 करोड रुपए के निवेश के प्रस्ताव को सहमति दी गई है वहीं दोनों देशों की कंपनियां अप्रैल 2027 के पहले सप्ताह में हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में शामिल होने वाले।

अभी कुछ समय पहले ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा दोनों देशों का दौरा किया गया और वहां उद्यमी समूह के साथ बैठक में समिट के लिए आमंत्रित किया गया।

शिक्षा मंत्री के अनुसार 

विदेशी कंपनियों के निवेश की जानकारी हरियाणा के शिक्षा मंत्री के द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में सिंगापुर और स्वीडन की कंपनियां हरियाणा में निवेश करेगी जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। उनके साथ शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहे।

आपको बता दे कि इन कंपनियों के निवेश से हरियाणा के लोगों को काफी फायदा होगा। इससे रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगे इसके साथ ही साथ राज्य में विकास को भी पंख लगेंगे।