logo

हरियाणा में सेक्टरवासियों के लिए नया कॉल सेंटर, पानी-सड़क-सीवरेज की शिकायतें होंगी दर्ज

 
हरियाणा में सेक्टरवासियों के लिए शुरू होगा नया कॉल सेंटर, पानी-सड़क-सीवरेज की शिकायतें होंगी दर्ज​​​​​​​

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) से जुड़े सवा तीन लाख प्लॉट धारक अब घर बैठे शिकायत दर्ज करा सकेंगे, वहीं नई जानकारी भी हासिल कर सकेंगे। प्राधिकरण की ओर से कॉल सेंटर की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए एजेंसी की तलाश शुरू हो गई है।

खास बात यह है कि कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव (सीएसई) की ओर से 10 सेकंड के बाद उत्तर दी गई कॉल कुल कॉल का मासिक एक प्रतिशत से अधिक रहेगा तो एजेंसी पर एक से चार हजार रुपए का जुर्माना लगेगा। यदि कॉल सेंटर में अनअटेंडेड कॉल एक प्रतिशत से अधिक रही तो मासिक भुगतान में 2 से 6 प्रतिशत भुगतान काटा जाएगा।

यदि किसी सीएसई द्वारा दुर्व्यवहार या खराब प्रतिक्रिया कॉलर को दी गई और शिकायत होती है तो वह साबित होने पर एजेंसी पर दो हजार रुपए का जुर्माना लगेगा। कॉलर को शिकायत का अपडेट एसएमएस के जरिए मिलेगा। कॉल सेंटर पर हिंदी और अंग्रेजी में बात की जा सकेगी।

यहां शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित कार्यालय के पास फॉरवर्ड हो जाएगी। यदि कहीं इमरजेंसी है तो तुरंत कॉल सेंटर से में सीनियर अधिकारियों को भी सूचना दी जाएगी। सुबह 8 से रात 8 बजे तक रहेगा कॉल सेंटर खुला रहेगा। 

सिर्फ होली - दिवाली का अवकाश 5 रहेगा। इनके अलावा सभी रविवार शनिवार के साथ सभी अवकाश पर सेंटर खुला रहेगा। विशेष बात यह है कि हर समय उपलब्ध 10 सीएसई कॉल सेंटर में रहेंगे। इससे सेक्टरों में रहने वाले लोगों को काफी लाभ होगा। सेक्टरवासी पानी, सीवरेज, सफाई, पार्क, सड़क आदि से जुड़ी शिकायत इस कॉल सेंटर पर दर्ज करा सकेंगे। कॉल सेंटर सुबह 8 से रात आठ बजे तक खुला रहेगा।

रिकॉर्ड की गई कॉल का होगा ऑडिट
सीएसई द्वारा संभाली जाने वाली कॉलों की निगरानी रिकॉर्ड की गई कॉलों की जांच के माध्यम से की जाएगी। भूखंडों, पानी के विल, सीवेज, सड़कों, बागवानी या एचएसवीपी द्वारा प्रदान की जाने वाली किसी अन्य सेवा से संबंधित शिकायतों को पंजीकृत करने के लिए उपभोक्ताओं के लिए एचएसवीपी वेबसाइट पर एक शिकायत लिंक बनाया जाएगा।

इन शिकायतों को जीएमएस के साथ एकीकृत किया जाएगा। एचएसवीपी पोर्टल पर शिकायत के पंजीकरण पर शिकायत संख्या के साथ एसएमएस तुरंत तैयार किया जाएगा। एचएसवीपी के अभी राज्य भर में लगभग 3.25 लाख आवंटी है।

अभी फिलहाल टोल-फ्री नंबर 18001803030 पर कॉल करके एचएसवीपी द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवा के बारे में शिकायत दर्ज कराई जाती है। इसके जरिए शिकायत दर्ज की जाती है। एक साल में 64,795 कॉल टोल फ्री नंबर तक पहुंची है।