logo

JBT टीचर से IPS अफसर, जानिए कौन है हरियाणा की तेज तर्रार अफसर पूनम दलाल

 

Success Story IPS PONAM DALAL :मंजिल कुछ और होती है और लक्ष्य कुछ यह कहानी हरियाणा की ips अफसर पूनम दलाल पर सही बैठती है। बता दे की यूपीएससी को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए युवाओं को काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला आईपीएस अफसर के बारें में बताने वाले है, जिन्होनें प्रेग्रेंसी के दौरान यूपीएससी का एग्जाम दिया और इसमें सफलता हासिल कर वह IPS बनी।

जानिए कौन है IPS पूनम दलाल ?
पूनम दलाल दहिया (IPS Poonam Dalal Dahiya) भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की एक अधिकारी हैं। मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले से ताल्लुक रखने वाली पूनम दलाल का जन्म दिल्ली में हुआ। उन्होनें अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली से ही पूरी की।

JBT टीचर से IPS अफसर, जानिए कौन है हरियाणा की तेज तर्रार अफसर पूनम दलाल



12वीं पास करने के बाद पूनम ने टीचिंग लाइन में अपना करियर बनाने की सोची, जिसके लिए उन्होंने जेबीटी (JBT) का कोर्स किया। कोर्स के खत्म होते ही पूनम को दिल्ली के एमसीडी स्कूल, रोहिणी में टीचर की जॉब मिल गई। यहां उन्होंने करीब 2 साल टीचिंग की और टीचिंग से साथ-साथ दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी ग्रेजुएशन भी पूरी कर ली।

इनकम टैक्स ऑफिसर बनी
UPSC में चयन से पहले उन्होंने कई प्रतियोगी परीक्षाएं पास कीं। वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में बैंक PO, SSC परीक्षा के माध्यम से इनकम टैक्स इंस्पेक्टर और बाद में हरियाणा पुलिस में SP (DSP) के पद पर कार्यरत रहीं।

पति ने किया UPSC के लिए सपोर्ट
लेकिन एक समय ऐसा आया जब पूनम ने यूपीएससी में जानें का मन बना लिया था। उन्होनें इसके लिए सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी।

JBT टीचर से IPS अफसर, जानिए कौन है हरियाणा की तेज तर्रार अफसर पूनम दलाल



लेकिन साल 2007 में उनकी शादी हो गई। पूनम की शादी दिल्ली में कस्टम एक्साइज डिपार्टमेंट में कार्यरत असीम दहिया से हुई। असीम ने शादी के बाद पूनम को उनके सपने पूरे करने और यूपीएससी की परीक्षा देने के लिए काफी सपोर्ट किया।

28 साल की उम्र में दी यूपीएससी परीक्षा
जिसके बाद करीब 28 साल की उम्र में पूनम ने अपनी मेहनत और लगन से पहली बार UPSC CSE की परीक्षा दी। परीक्षा क्लियर भी हुई और उन्हें RPF डिविजन मिला।