logo

हिसार से सालासर धाम के लिए हरियाणा रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू, देखें टाइमटेबल

 
सालासर धाम के लिए हरियाणा रोडवेज की सीधी बस

Haryana roadways : श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। हिसार और फतेहाबाद से सालासर के लिए हरियाणा रोडवेज की नई नॉन स्टॉप बस सेवा शुरू हो गई है। अब बीच में बस बदलने का झंझट नहीं होगा और यात्री सीधे ही सालासर धाम पर उतर सकेंगे। हालांकि पहले भी बसें चल रही हैं लेकिन अब एक और बस की संख्या बढ़ गई है। 

टाइमटेबल की बात करें तो हिसार से सालासर के लिए हरियाणा रोडवेज की पहली बस 8 बजकर 15 मिनट पर निकलेगी और इसके बाद 9 बजकर 15 मिनट, सुबह 10 बजे, साढ़े 10 बजे और साढ़े 11 बजे निकलती है। दोपहर बाद 1 बजकर 45 मिनट पर हिसार से सालासर की बस चलती है।

उसके बाद सीधे शाम को चार बजे सीटीयू की एसी बस सालासर की तरफ जाती है। वहीं शाम को 5 बजकर 30 मिनट पर सालासर के लिए अंतिम बस है। बता दें कि हिसार से सालासर का किराया 220 रुपए निर्धारित किया गया है। 

फतेहाबाद से सालासर बस टाइमटेबल

वहीं दूसरी तरफ हरियाणा राज्य परिवहन फतेहाबाद डिपो द्वारा भी सालासर के लिए नॉन स्टॉप बस सेवा शुरू कर दी गई है, जिससे हिसार और आस पास के इलाकों से सालासर, बालाजी जाने में काफी सुविधा मिलेगी। फतेहाबाद से सालासर का किराया 285 रुपए निर्धारित किया गया है। 

टाइमटेबल की बात करें तो फतेहाबाद से सालासर के लिए पहली बस सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर निकलेगी, जो 11 बजकर 24 मिनट पर हिसार पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद दोपहर बाद 2 बजकर 50 मिनट पर सालासर धाम पहुंचाएगी।

वापसी में यह बस शाम को पांच बजे सालासर से फतेहाबाद के लिए निकलेगी, जो रात 8 बजकर 30 मिनट पर हिसार पहुंचाएगी। इसके बाद आगे फतेहाबाद साढ़े 9 बजे के करीब पहुंचेगी।