21.7 C
Panipat
March 21, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana PoliticsPolitics

बसपा-जजपा गठबंधन टूटने पर बराला का तंज- जो परिवार में इकट्ठा नहीं रह पाए, गठबंधन में कैसे रहेंगे

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)
बहुजन समाज पार्टी और जननायक जनता पार्टी के शुक्रवार को टूटे गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि इस प्रकार के गठबंधन बनते ही टूटने के लिए हैं। उन्होंने दुष्यंत चौटाला पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग परिवार में इकट्ठा नहीं रह पाए, वे गठबंधन में कहां रह पाएंगे।


बराला ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार ने विकास के काम करके ऐसा वातावरण बनाया है, तभी गठबंधन बनते हैं और बिगड़ते हैं। जींद उपचुनाव से पहले गठबंधन अलग तरह के थे। लोकसभा चुनाव में गठबंधन अलग तरह के थे और अब विधानसभा चुनाव में गठबंधन अलग होंगे।

कांग्रेस में हुई उथल-पुथल पर बोलते हुए बराला ने कहा कि कांग्रेस कभी अध्यक्ष को बदलती है, पार्टी मुश्किल में है। बीजेपी के कामों की वजह से ऐसा हुआ है। सैलजा भी वही है, जो चुनाव हारकर आई है। हुड्डा भी वही हैं, जो परिवार सहित चुनाव हारकर आए हैं। नाकामी का ठप्पा पहले एक आदमी पर लगता था, अब 1-2 पर लगेगा। सोर्स जागरण
TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सूर्यग्रहण पर कुरुक्षेत्र में श्रद्धालुओं पर रोक व कर्फ्यू लागू,पढ़िए कब से कब तक लागू है कर्फ्यू

Voice of Panipat

हरियाणा में 3 नए अपराधिक कानून इस दिन से होंगे लागू

Voice of Panipat

पानीपत में महिला की ह# त्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat