logo

1 करोड़ की रंगदारी मांगना पड़ा महंगा, हरियाणा पुलिस ने आज सुबह 2 बदमाश का किया एनकाउंटर 

Haryana news : सदर क्षेत्र के गांव पाडला निवासी एक व्यक्ति से आरोपियों द्वारा एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। आरोपियों ने रंगदारी की रकम नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।
 
1 करोड़ की की रंगदारी मांगनें वाले 2 बदमाशों का पुलिस ने किया एनकाउंटर

Haryana news : हरियाणा में पुलिस का आज तड़के पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है । बता दे की पुलिस ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले बदमाशों का एनकांउंटर किया है । बता दे की अब हरियाणा प्रदेश में लगातार पिछले कुछ समय से फिरौती की घटना लगातार बढ़ती जा रही है . हर रोज एक के बाद एक नए मामले उजागर हो रहे है ।

जानिए पूरा मामला 


अधिक जानकारी के लिए बता दे की पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सदर क्षेत्र के गांव पाडला निवासी एक व्यक्ति से आरोपियों द्वारा एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। आरोपियों ने रंगदारी की रकम नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।


वहीँ पुलिस का भी बड़ा एक्शन देखने को मिला आज तड़के यानी वीरवार सुबह एंटी-एक्सटॉर्शन सेल की टीम और आरोपितों के बीच पाडला-गुहणा रोड पर मुठभेड़ हो गई।

इस दौरान दोनों आरोपितों को पैर में गोली लगी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को काबू कर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल कैथल पहुंचाया।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान गुरकिरत सिंह और कर्मबीर सिंह निवासी जिला अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपित गांव पाडला निवासी उक्त व्यक्ति पर हमला करने के इरादे से आए थे।