logo

हरियाणा के खिलाड़ियों को आज मिलेंगे 185 करोड़ रुपये के इनाम, CM सैनी खुद देंगें तोहफा 

भिवानी के भीम स्टेडियम में यह भव्य कार्यक्रम होगा। इसमें प्रदेश भर के खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। इसको लेकर तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
 
हरियाणा के खिलाड़ियों को मिलेंगे 185 करोड़

HARYANA NEWS : जापान में हुए एशियाई और पैरा एशियाई खेलो में पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार विशेष सम्मान देगी। इसके लिए 30 अक्टूबर को भिवानी खास कार्यक्रम रखा गया है। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेषतौर पर पहुंच कर खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।


 30 को भिवानी के भीम स्टेडियम में यह भव्य कार्यक्रम होगा। इसमें प्रदेश भर के खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। इसको लेकर तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

इस दौरान सिर्फ खिलाड़ियों का सम्मान ही नहीं होगा, हरियाणा के परंपरागत खेल कुश्ती और कबड्डी के मुकाबले भी होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ-साथ भिवानी से सांसद धर्मवीर सिंह, हरियाणा कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी व पूर्व मंत्री किरण चौधरी भी शामिल होंगे।

खिलाड़ियों को मिलेंंगे 185 करोड़ रुपये के इनाम 
इस आयोजन के दौरान एशियाई खेलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 185 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। इसमें एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले 134 खिलाडी शामिल हैं, जिनको 133 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। इसके अलावा पैरा एशियाई खेलों के 37 खिलाड़ियों को 52 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। 

हरियाणा ने लगाई पदकों की झड़ी


गौरतलब है कि जापान में हुए एशियाई और पैरा एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने पदकों की झड़ी लगाई थी। देश की औसत से मुकाबला किया जाए तो हरियाणा के खिलाड़ी कहीं आगे रहे। क्योंकि 20वें एशियाई खेलों में भारतीय दल में शामिल खिलाड़ियों ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य के साथ कुल 85 पदक जीते।इसमें यदी हरियाणा के खिलाड़ियों की गणना की जाए तो उनके नाम 32 पदक जाते हैं। इसमें 14 स्वर्ण, 9 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। 

इस प्रकार पैरा एशियाई खेलों की बात की जाए तो हरियाणा के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण, 9  रजत और 14 कांस्य के साथ कुल 32 पदक जीते हैं। हरियाणा के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अपनी खास पहचान बना रहे हैं। देश को मैडल दिलवाने में हरियाणा के खिलाड़ियों की भूमिका सबसे अहम है।