Haryana News : खरखौदा आईएमटी की प्यास बुझाने के लिए 103 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार, मिलेगा स्थाई इलाज
Kharkhoda IMT: हरियाणा के नए बन रहे बड़े औद्योगिक क्षेत्र खरखौदा में अब पानी की समस्या समाप्त होने जा रही है। इसको लेकर सरकार ने बड़ी परियोजना तैयार की है। इस परियोजना पर 103 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिससे आईएमटी खरखौदा में पानी की पूर्ति हो सकेगी।
दरअसल हरियाणा के खरखौदा में इंडस्ट्रियल माॅडल टाउनशिप यानी आईएमटी का विकास तेजी से हो रहा है। ऐसे में यहां पानी की जरूरत पूरी करने के लिए सरकार 103 करोड़ रुपये खर्च कर पानी की समस्या का स्थाई समाधान करने जा रही है।
इस परियोजना के तहत प्रतिदिन 57 मिलियन लीटर क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होगा। इससे औद्योगिक क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की उचित व्यवस्था हो सकेगी। साथ ही भविष्य में यहां जिस प्रकार पानी की मांग बढ़ेगी, उसको भी पूरा किया जा सकेगा। इस परियोजना पर काम चल रहा है और इसको 55 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है।
यहां पानी की उचित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम यानी एचएसआईआईडीसी द्वारा 84 करोड़ रुपये से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया जाएगा।
इसके अलावा 19.25 करोड़ रुपये की व्यवस्था आने वाले 10 सालों तक जलापूर्ति व्यवस्था के संचालन और रखरखाव के लिए निर्धाित किए गए हैं।
पश्चिमी यमुना लिंक नहर से मिलेगा पानी
इस परियोजना के लिए अब तय किया गया है कि पश्चिमी यमुना लिंक नहर से पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। क्योंकि आईएमटी खरखौदा में पहले गुरुग्राम माइनर से पानी देने की योजना थी। आईएमटी के लिए योजना बनी है कि 27 क्यूसेक पानी उपलब्ध करवाया जाए। इसके लिए केएमपी एक्सप्रेस वे के सााथ पाइपलाइन बिछाई बिछाने का प्रस्ताव है।
