Haryana news : हरियाणा में ग्राम पंचायतों को मिली 579 करोड़ की ग्रांट, नालियों-सड़कों और खेतों के रास्तों का होगा निर्माण
Haryana Gram Panchayat news : हरियाणा में ग्राम पंचायतों के लिए स्टेट फाइनेंस कमीशन के तहत 579 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी की गई है। इस ग्रांट राशि से गांवों में नालियों, सड़कों, गलियों का निर्माण होगा तो खेतों के रास्तों का भी निर्माण इस ग्रांट राशि से करवाया जा सकेगा। साथ ही साथ ही सफाई, पानी निकासी के भी काम होंगे।
बता दें कि सरकार की ओर से 579 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। दूसरी किस्त सितंबर तक जारी होनी त थी, लेकिन स्टेट फाइनेंस कमीशन की रिपोर्ट न मिलने के कारण पुराने नियमों के अनुसार ही ग्रांट जारी की गई है। इससे लोगों को मिलने वाली सुविधा में देरी होगी। कुल राशि में 75% ग्राम पंचायतों को मिलेगी। जबकि पंचायत समितियों को 15 और जिला परिषदों को 10% राशि दी जाएगी। यह राशि गांवों, पंचायत समिति व जिला परिषद के अधीन आने वाली आबादी के अनुसार दी जाती है।
एससी बस्तियों के विकास पर खर्च होंगे 97.87 करोड़ रुपए
सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इस राशि में एससी वस्तियों के विकास के लिए अलग से प्रावधान है। कुल राशि में 97.87 करोड़ रुपए गांवों की एससी बस्तियों पर खर्च किए जाएंगे। जबकि 481.12 करोड़ रुपए पूरे क्षेत्र के विकास कार्य पर लगाए जाएंगे।
किसे कितने मिलेंगे पैसे.....
कुल ग्राम पंचायत - 6230, - 434.25 करोड़ रुपए मिलेंगे
पंचायत समिति - 143 - 86.85 करोड़ रुपए मिलेंगे
जिला परिषद - 22 - 57.90 करोड़ रुपए मिलेंगे
