Haryana New roads : 20 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, तीन ग्रामीण मार्गों की बदलेगी तस्वीर
हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को सुधारने पर फोकस किया जा रहा है। जहां पर ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को चौड़ीकरण किया जा रहा है, वहीं नई सड़कों का निर्माण भी किया जा रहा है। हरियाणा सरकार ने हिसार जिले की तीन ग्रामीण सडक़ों को बनाने की मंजूरी दी गई है। इन तीन सड़कों पर करीब 20 करोड़ 16 लाख 19 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। सडक़ों के सुधारीकरण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि प्रदेश के सड़क तंत्र को मजबूत किया जाएगा। जो रास्ते कम चौड़ाई के है, उनको चौड़ीकरण किया जाएगा और जर्जर हुई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। हिसार जिले में बरवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव खरड़ अलीपुर से ढाणी रायपुर तक करीब 5.79 किलोमीटर लंबी सड़का निर्माण किया जाएगा और इन सड़कों की चौड़ीकरण भी किया जाएगा।
इस सड़क के निर्माण पर 17 करोड़ 31 लाख 5 हजार रुपये खर्च किए जाएंगें। इसके अलावा सड़क पर जल निकासी के लिए नालियों, पुलियों, संकेतक बोर्ड और अन्य जरूरी सुरक्षा सुविधाओं भी दी जाएगी। इसी तरह गांव रायपुर से शिकारपुर तक 1.98 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस पर 1 करोड़ 25 लाख 59 हजार रुपये की मंजूरी दी गई है।
इस सड़क पर मौजूदा सड़क की सतह को दुरुस्त करने के साथ नई परत बिछाई जाएगी। इसके अलावा न्याणा से शिकारपुर तक 2.21 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए 1 करोड़ 59 लाख 55 हजार रुपये की मंजूरी दी गई है। इस सड़क पर सुदृढ़ीकरण के साथ जंक्शन सुधार, पुलियों, साइड ड्रेन और सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्य किए जाएंगे।
सड़क के निर्माण से बेहतर होगी कनेक्टिविटी
मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सड़कों के निर्माण के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। सड़कें मजबूत होने से लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी तथा किसानों, विद्यार्थियों और अन्य वाहन चालकों को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सडक़ नेटवर्क को मजबूत बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य गांवों को बेहतर सडक़ संपर्क से जोडऩा और लोगों की आवाजाही को सुरक्षित व सुगम बनाना है।
