Haryana New Highway हरियाणा में वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, यहाँ नया बनेगा 26 किलोमीटर हाईवे
Haryana New four lane highway : हरियाणा में सड़क नेटवर्क लगातार मजबूत हो रहा है। चारों तरफ नेशनल हाईवे का जाल बिछा हुआ है। इसी कड़ी में गुरुग्राम और झज्जर के बीच भी नया चकाचक फोरलेन हाईवे हाईवे बनेगा और इसे लेकर परियोजना को सरकार की मंजूरी मिल चुकी है।
दरअसल बिलासपुर से कुलाना तक 26 किलोमीटर की सड़क परियोजना को फोरलेन हाईवे में अपग्रेड किया जाएगा। इस प्रोजक्ट पर 555.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क चौड़ी होने से दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे और गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे के बीच आवागमन पहले से ज्यादा सुगम होने की उम्मीद है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा इस फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा और इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार हो चुकी है। सड़क को नेशनल हाईवे की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही तेज और सुरक्षित हो सके।
पटौदी और हेली मंडी में भी होगा बड़ा बदलाव
सरकार के इस प्रोजक्ट में पटौदी शहर के बीच में फ्लाईओवर को फोरलेन किए जाने का भी काम है। वहीं हेली मंडी में रेलवे क्रॉसिंग संख्या 45-ए पर बने मौजूदा दो लेन के रेलवे ओवरब्रिज को चार लेन में अपग्रेड किया जाएगा।
इनके निर्माण के बाद ट्रैफिक का दबाव कम होगा और वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी। शहर के बीच में भी वाहनों की भीड़ कम हो जाएगी।
निर्माण से पहले होगा जमीन अधिग्रहण
फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए जल्द ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। हालांकि निर्माण कार्य शुरू होने की डेडलाइन अभी नहीं आई है और न ही यह स्पष्ट है कि कब तक काम शुरू होगा। हालांकि पहले हेली मंडी में सड़क चौड़ीकरण की योजना का स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने विरोध किया था।
उन्हें आशंका थी कि सड़क विस्तार के कारण उनके मकान और दुकानें प्रभावित हो सकती हैं। अब परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद जमीन अधिग्रहण और निर्माण की प्रक्रिया पर नजर रहेगी।
इन शहरों के बीच कनेक्टिविटी होगी मजबूत
लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि बिलासपुर से कुलाना तक सड़क को फोरलेन करने से गुरुग्राम से झज्जर के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इतना ही नहीं कैथ, जींद, रोहतक से गुरुग्राम जाने वाले वाहन चालक भी वाया झज्जर होते हुए निकल सकेंगे।
वहीं इस सड़क के फोरलेन होने के बाद दिल्ली-जयपुर और गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे तक पहुंचना भी आसान होगा। इससे गुरुग्राम और झज्जर के बीच आवागमन को नई गति मिलने की उम्मीद है।
