logo

Haryana Mega Plan : हरियाणा के 5 शहरों की बदलेगी तस्वरी, 9700 करोड़ से बनेंगे बाईपास और रिंग रोड

 
Haryana Mega Plan  हरियाणा के 5 शहरों की बदलेगी तस्वरी

हरियाणा के शहरों को जाम मुक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा मेगा प्लान बनाया है। इसके लिए हरियाणा के 5 शहरों का चयन किया गया है। जहां पर नए बाईपास व रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। यह बाईपास व रिंग रोड शहरों के साथ लगते गांवों के खेतों से होकर निकलेंगे। इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा जिन गांवों से बाईपास व रिंग रोड निकलना है, वहां पर जमीन अधिग्रहण का काम शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हिसार, कुरुक्षेत्र-लाडवा, नारनौल, जींद, सोहना-पलवल बाईपास परियोजना को मंजूरी दी है। जींद शहर के काफी हिस्से में बाईपास का निर्माण हो चुका है, लेकिन कैथल, नरवाना, पानीपत, गोहाना, रोहतक, भिवानी रोड को जोड़ने के लिए एक हिस्सा अभी शेष बचा हुआ है। अब हरियाणा सरकार ने कैथल रोड से भिवानी रोड के बीच में बाईपास निर्माण की मंजूरी दे दी है। इसके लिए जल्द ही भूमि अधिग्रहण का काम शुरू किया जाएगा। 

हरियाणा सरकार ने इन पांच शहरों के बाईपास व रिंग रोड के लिए 9700 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। जहां पर इन बाईपास का निर्माण होने के बाद शहर के अंदर से जाम से मुक्ति मिलेगी, क्योंकि भारी व दूसरे वाहन बाईपास से होकर निकल जाएंगे। 

एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में बनेंगे रिंग रोड 

हरियाणा सरकार द्वारा जिन शहरों में रिंग रोड बनाना है, उसका जनसंख्या के हिसाब से अनुपात तय किया गया है। जिन शहरों की आबादी एक लाख से ज्यादा है, उन शहरों में रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 12 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी अधिकारियों से बैठक करके इसका प्लान तैयार कर चुके हैं। 

हिसार बाईपास की डीपीआर तैयार

हरियाणा सरकार द्वारा हिसार में नए बाईपास की मंजूर दी गई है। यह बाईपास एनएच 52 के हिसार-राजगढ रोड को हिसार दिल्ली रोड व हिसार दिल्ली रोड, हिसार कैथल रोड़ को जोड़ने का काम करेगा। इसके बाद इन मार्ग पर जाने वाले वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश करने की बजाए बाईपास से निकल सकेंगे। इसके लिए डीपीआर को तैयार किया जा चुका है। इसी तरह कुरुक्षेत्र-लाडवा बाईपास की डीपीआर भी तैयार हो चुकी है। इस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। 

नारनौल में 11 किलोमीटर, सोहना-पलवल में 24 किलोमीटर बंना बाईपास बनेगा 

हरियाणा सरकार ने नारनौल में करीब 11 किलोमीटर लंबा बाईपास की मंजूर दी गई है। यह बाईपास एनएच-148बी से जोड़ा जाएगा। इसी तरह जींद में एनएच-352 पर चार लेन की बाईपास बनाया जाएगा, जबकि शहर के दूसरे शहरों में बाईपास का निर्माण पहले हो चुका है। 

अंबाला शहर और अंबाला कैंट को जोड़ने वाली रिंग रोड का निर्माण भी जारी है, जिसे जल्द पूरा करने का लक्ष्य है। बैठक में सिरसा में सिविल स्टेशन रोड पर रेलवे अंडरपास के निर्माण सहित महेंद्रगढ़ क्षेत्र की कई सड़कों के कार्यों को भी मंजूरी दी गई।