logo

हरियाणा में खुलेगा सरकारी नौकरियों का पिटारा, सरकार ने की बंपर भर्तियों की तैयारी

Haryana news" 2 सालों में प्रदेश में 46 हजार 500 पदों पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं। अब जल्द ही 14 हजार पदों पर भी भर्ती की जानी है।
 
हरियाणा में खुलेगा सरकारी नौकरियों का पिटारा

Haryana news : हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि प्रदेश में जल्द ही नौकरियों का पिटारा खुलने वाला है। प्रदेश में बंपर सरकारी नौकरियों की भर्ती आने वाली हैं। इसके लिए सरकार ने तैयारी कर ली है।

 

दरअसल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने की घोषणा की है।इसके तहत स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे। साथ ही मेडिकल कालेजों का विस्तार होगा।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अनुसार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा के लिए 250 सीएम-ईईई स्कूल खोले गए हैं। यह स्कूल पीएम-श्री की तर्ज पर पर खोले गए हैं। इसके अलावा 900 सरकारी स्कूलों में आइसीटी लैब बनाने को भी सरकार की मंजूरी मिल गई है। 

 

प्रदेश में बढ़ी मेडिकल कालेजों की संख्या

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधा ढांचे को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। क्योंकि हरियाणा में 2014 तक छह मेडिकल कालेज चल रहे थे।


वहीं अब यह संख्या 18 हो गई हैं। वहीं हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को पांच लाख रुपये सालाना तक निश्शुल्क इलाज दिया जा रहा है।


 

14 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अनुसार पिछले 2 सालों में प्रदेश में 46 हजार 500 पदों पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं। अब जल्द ही 14 हजार पदों पर भी भर्ती की जानी है।


इतना ही नहीं जो कर्मचारी पांच वर्ष से अधिक सेवा वाले कामन काडर ग्रुप-डी कर्मचारियों में कार्यरत हैं, उनको लिपिक पद पर पदोन्नति कोटा 30 प्रतिशत किया गया है। पहले यह कोटा 20 प्रतिशत था।