logo

हरियाणा में राशन वितरण के नियमों में फिर बदलाव, नवंबर-दिसंबर में नहीं मिलेगा बाजरा 

 
हरियाणा में राशन वितरण के नियमों में फिर बदलाव, नवंबर-दिसंबर में नहीं मिलेगा बाजरा की जगह मिलेगी गेहूं

Haryana Ration distribution : हरियाणा में राशन कार्ड धारकों के लिए नवंबर और दिसंबर महीने के राशन वितरण को लेकर नया बदलाव किया गया है। ताजा आवंटन के अनुसार अब पात्र परिवारों को बाजरे की जगह पूरा गेहूं दिया जाएगा। इसके साथ ही अलग-अलग श्रेणी के राशन कार्डों के लिए गेहूं की मात्रा भी निर्धारित कर दी गई है।

राशन वितरण में यह तीसरी बार बदलाव किया गया है। विभाग की नई व्यवस्था के तहत पीले राशन कार्ड यानी बीपीएल श्रेणी के परिवारों को प्रति सदस्य 5 किलो गेहूं मिलेगा। वहीं गुलाबी राशन कार्ड यानी अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के लाभार्थियों को प्रति कार्ड 35 किलो गेहूं दिया जाएगा।

इस बार के राशन आवंटन में सबसे बड़ा बदलाव अनाज की मात्रा और उसके प्रकार को लेकर किया गया है। पहले राशन वितरण में गेहूं के साथ बाजरा देने की व्यवस्था थी, लेकिन नए बदलाव के बाद नवंबर और दिसंबर महीने में लाभार्थियों को केवल गेहूं दिया जाएगा। यानी इन दोनों महीनों के लिए बाजरे की जगह पूरा राशन गेहूं के रूप में मिलेगा।

तीसरी बार बदला गया राशन आवंटन

नवंबर और दिसंबर के राशन वितरण को लेकर इससे पहले भी दो बार बदलाव किया जा चुका है। अब तीसरी बार नया आवंटन जारी किया गया है। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार इसी व्यवस्था के तहत राशन वितरित किया जाएगा।

नई व्यवस्था के अनुसार राशन लेते समय कार्ड धारक अपने परिवार के सदस्यों की संख्या और कार्ड की श्रेणी के हिसाब से मिलने वाले गेहूं की मात्रा का ध्यान रखें। पीले कार्ड पर प्रति सदस्य 5 किलो और गुलाबी कार्ड पर प्रति कार्ड 35 किलो गेहूं निर्धारित किया गया है। इससे राशन लेते समय लाभार्थी अपने हिस्से की मात्रा की जानकारी रख सकेंगे।