हरियाणा में इन कर्मचारियों पर दिवाली के बाद मेहरबान हुई सरकार
Haryana news : दिवाली पर प्रदेश सरकार द्वारा जहां महंगाई भत्ता बढ़ा कर नियमित कर्मचारियों व वेतन भाेगियों को बड़ी राहत दी, वहीं अन्य वर्गों के लिए भी कई घोषणाएं की गई है। अब दिवाली के बाद भी हरियाणा सरकार कर्मचारियों के लिए खजाना खोले हुए है। इसके तहत सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है।
इसके तहत हरियाणा सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मियों का वेतन 2100 रुपये और बढ़ा दिया है। अब ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को16 हजार रुपये मासिक वेतन के स्थान पर हर महीने 18 हजार 100 रुपये वेतन मिलेगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है।
इतना ही नहीं ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा और बीमा कवर भी अब पहले से कहीं अधिक बेहतर किया गया है। इसके तहत लाभ देते हुए अब कर्मचारियों का आंशिक दिव्यांगता बीमा कवर 50 लाख रुपये कर दिया गया है। पहले यह महज 5 लाख रुपये होता था।
इसके साथ ही कर्मचारियों को लाभ देते हुए कर्मचारियों की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा राशि में भी भारी वृद्धि की है। पहले जहां ऐसी स्थिति में कर्मचारी के परिजनों को 30 लाख रुपये का लाभ मिलता था, ऐसे में अब इसको बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को परमानेंट टर्म इंश्योरेंस दो लाख रुपये की बजाय अब 4 लाख रुपये कर दिया गया है।
मिलेगी तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि
इसके अलावा सरकार ने कर्मचारियों के लिए नई एक्स-ग्रेशिया योजना शुरू कर दी है। इससे सरकारी कर्मचारी का 52 वर्ष की आयु से पहले निधन होने पर उनके आश्रित को अनुकंपा आधार पर नौकरी की व्यवस्था की है। इसके साथ ही एडहाक, अनुबंध व डीसी रेट पर लगे कर्मचारियों की सेवा के दौरान मृत्यु होने पर परिवार को 3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
