हरियाणा के सरकारी स्कूलों में खेल सुविधाएं होंगी मजबूत, शिक्षा विभाग ने जारी किया एक-एक लाख का बजट
Haryana News : हरियाणा के सरकारी स्कूलों के खेल के मैदान को सुधारा जाएगा और खेल का सामान भी उपलब्ध करवाया जाएगा। शिक्षा विभाग की तरफ से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों को मुखिया को आदेश दिए है। जहां पर खेल के सामान के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से प्रत्येक स्कूल को एक-एक लाख रुपये का बजट जारी किया है।
इस बजट के माध्यम से स्कूल मुखिया द्वारा मैदान को सुधारना व खेल उपकरण खरीदने में प्रयोग किया जाएगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से 12 अक्टूबर को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए है। इन निर्देश में कहा गया है कि सभी स्कूल मुखियों को यह राशि 31 दिसंबर 2028 तक प्रयोग करनी है।
खेल के मैदान के लिए देना होगा पूरा हिसाब
शिक्षा निदेशालय की तरफ से आदेश जारी किए गए खेल मैदान व उपकरण खरीदने में प्रयोग होने वाले बजट का पूरा लेखा जोखा रखना होगा। विभाग का उद्देश्य है कि सरकारी स्कूलों में खेल मैदानों की स्थिति सुधारना, शारीरिक शिक्षा की सुविधाओं को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध कराना है।
खेल के मैदान को समतल करने के साथ खरीदे जाएंगे खेल उपकरण
शिक्षा निदेशालय के तरफ से जारी गाइडलाइन के अनुसार इस राशि का वितरण की पूरी रुपरेखा तैयार की गई है। इस बजट का प्रयोग खेल के मैदान को समतल करने यानी मिट्टी डलवाने व उपकरण खरीदने के लिए किया गया है। इसके तहत मिट्टी भराई में स्वीकृत राशि का अधिकतम 50 प्रतिशत ही खर्च किया जा सकेगा। जबकि 50 प्रतिशत राशि से इनडोर और आउटडोर खेलों के लिए उपकरण खरीदे जाएंगे।
