logo

हरियाणा-चंडीगढ़ के वाहन चालकों की हो गई बल्ले बल्ले! यहाँ बनेगा नया फोरलेन एलिवेटेड पुल

four-lane elevated bridge : बापूधाम-शास्त्री नगर के पास फोरलेन एलिवेटेड पुल का निर्माण किया जाएगा। यह यह पुल सुखना चो पर बनाया जाएगा।
 
यहाँ बनेगा नया फोरलेन एलिवेटेड पुल

Chandigarh  new four-lane elevated bridge: हरियाणा-चंडीगढ़ और पुंजाब के वाहन चालकों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है । बता दे की दिसम्बर से एक नए फोरलेन पुल का निर्माण कार्य शरू होने जा रहा है ।  चंडीगढ़ में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए अब बापूधाम-शास्त्री नगर के पास फोरलेन एलिवेटेड पुल का निर्माण किया जाएगा। यह यह पुल सुखना चो पर बनाया जाएगा। इससे चंडीगढ़ के मध्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होगा। क्योंकि यह रास्ता मनीमाजरा, पंचकूला इसके आसपास के क्षेत्रों से चंडीगढ़ को जोड़ने का प्रमुख रास्ता है। 

इस पुल के निर्माण से इससे चंडीगढ़ के सेक्टर-26 को सेक्टर-13, आईटी पार्क, किशनगढ़ और मनसा देवी काॅम्प्लेक्स का बेहतर जुड़ाव हो जाएगा। इतना ही नहीं रॉक गार्डन, बर्ड पार्क, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के साथ हरियाणा सचिवालय के लिए यह सुगम मार्ग बन जाएगा।

 

ऐसे में 16.63 करोड़ रुपसे से बनने वाले इस पुल के निर्माण से चंडीगढ़ शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी। विशेषकर बारिश के दिनों में आने वाली समस्या पूरी तरह से दूर हो जाएगी। इसी साल दिसंबर महीने में यहां निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। इसके बाद अगले एक साल में इस पुल का निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है। 

बारिश के दिनों में इस रास्ते पर ज्यादा दिक्कत आती है। क्योंकि सुखना झील से पानी छोड़ने पर जलस्तर बढ़ने से यह रास्ता बंद कर दिया जाता है। 2023 में जब जुलाई महीने के दौरान तेज बहाव से पानी आया तो इस पुलिस को क्षति पहुंची थी। इस पुलिस के बनने से चंडीगढ़ के मध्य मार्ग को काफी राहत मिलेगी।