logo

Haryana Accident:  सिसमौर के पास बड़ा हादसा,अचानक पुलिया से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, चार जख्मी 

सभी मृतक गांव करोड़ा के रहने वाले हैं। कार में सवार सभी सात युवक गांव करोड़ा से कैथल अपने परिवार के किसी सदस्य को मिलने के लिए आ रहे थे।
 
voiceofpanipat.

Haryana Accident News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है ।

बता दे की प्रदेश के कैथल जिले के सिसमौर के पास नहर की पुलिया से अचानक कार टकरा गई जिससे तीन युवकों की मौत हो गई जबकि चार युवक घायल हो गए ।

बता दे की हादसे के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई .

करोड़ा से कैथल के रहने वाले थे युवक 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की सभी मृतक गांव करोड़ा के रहने वाले हैं। कार में सवार सभी सात युवक गांव करोड़ा से कैथल अपने परिवार के किसी सदस्य को मिलने के लिए आ रहे थे।

वहीँ हादसे के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल दाखिल करवाया गया। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार देर रात हुआ है। 


सात युवक थे सवार 

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की कार में सात युवक सवार थे और इस घटना के बाद 22 वर्षीय अजय कुमार, 20 वर्षीय नवदीप व 32 वर्षीय प्रदीप कुमार की मौत हो गई।

जबकि साहिल, नरेंद्र, गौरव व अर्जुन को गंभीर चोट आई है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मृतक अजय व प्रदीप परिवार में इकलौते थे। प्रदीप विवाहित था, घटना की जानकारी मिलने के बाद गाँव के साथ साथ पुरे इलाके में मातम छा गया , वहीँ परिवार वालों का रो रो के बुरा हाल है .