logo

Haryana: हरियाणा मे CET पास युवाओं के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

 

Haryana CET Candidates: हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) पास कर चुके लाखों युवाओं के लिए सरकार बड़ी योजना पर काम कर रही है। जिन युवाओं को CET पास करने के बाद भी दो साल तक रोजगार नहीं मिलेगा, उन्हें सरकार की ओर से मानदेय देने की तैयारी है। इसके लिए युवाओं को 100 घंटे का काम दिया जाएगा और उन्हें सक्षम युवा योजना के तहत मानदेय दिया जाएगा।

सरकार की ओर से किए गए सर्वे में प्रदेश में 5 लाख 40 हजार 428 CET पास युवा सामने आए हैं। इन सभी युवाओं को योजना का लाभ देने की तैयारी की जा रही है। सरकार का लक्ष्य इसे 1 नवंबर यानी हरियाणा दिवस से लागू करने का है। Haryana CET Candidates

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए जल्द योजना तैयार करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने विकसित भारत विजन 2047 के तहत रोजगार, स्किल डेवलपमेंट एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग और हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। Haryana CET Candidates

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि CET पास युवाओं के लिए प्रस्तावित योजना को जल्द अंतिम रूप दिया जाए, ताकि इसे 1 नवंबर से लागू किया जा सके। Haryana CET Candidates

योजना के तहत ऐसे युवाओं को काम उपलब्ध कराया जाएगा और इसके बदले उन्हें मानदेय दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को आर्थिक मदद के साथ काम का अवसर उपलब्ध कराना है। Haryana CET Candidates

5.40 लाख से ज्यादा युवाओं को मिल सकता है लाभ

सरकारी सर्वे के मुताबिक प्रदेश में 5,40,428 CET पास युवा ऐसे हैं, जिन्हें प्रस्तावित योजना के दायरे में लाया जा सकता है।

हालांकि, योजना की अंतिम शर्तें, पात्रता और मानदेय की राशि को लेकर अभी पूरी तस्वीर साफ नहीं हुई है। अधिकारियों को इसका विस्तृत प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। Haryana CET Candidates

हर महीने 9 हजार मिलेंगे या 6 हजार? अभी फैसला बाकी

CET पास युवाओं को मिलने वाले मानदेय की राशि को लेकर फिलहाल असमंजस बना हुआ है। सरकार ने नवंबर 2024 में घोषणा की थी कि CET पास उम्मीदवारों को अगर नौकरी नहीं मिलती है तो उन्हें दो साल तक 9,000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।

अब सरकार इन युवाओं को सक्षम युवा योजना के तहत मानदेय देने की तैयारी कर रही है। सक्षम युवा योजना में अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार 1,200 रुपये से लेकर 6,000 रुपये तक मानदेय दिया जाता है। Haryana CET Candidates

ऐसे में अभी यह तय नहीं है कि CET पास युवाओं को पहले घोषित 9,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे या सक्षम योजना के तहत अधिकतम 6,000 रुपये तक का मानदेय मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इसकी पूरी रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं।