logo

जींद में पूर्व सरपंच ने एकलौते बेटे की गोली मारकर की हत्या, सामने आई चौंकाने वाली वजह
 

सरपंच परिवार में किसी की शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव आया हुआ था। वहीँ पर इस घटना को इसने अंजाम दिया था।
 
पूर्व सरपंच ने एकलौते बेटे की गोली मारकर की हत्या

HARYANA NEWS: हरियाणा के जींद में देर रात पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। बता दे की जब लोगों को पता लगा की जब पूर्व सरपंच ने एकलौते के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है।  जानकारी के लिए बता दे की पूरा मामला जींद जिले के गांव तलौडा का है।  जहाँ पूर्व सरपंच ने शादी के माहौल में युवक की हत्या कर दी। 

चंडीगढ़ में रहता है पूर्व सरपंच 

बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच परिवार में किसी की शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव आया हुआ था। वहीँ पर इस घटना को इसने अंजाम दिया था। वैसे पूर्व सरपंच चंडीगढ़ शहर में रहता है। 

यहाँ समझिये पूरा मामला 

 शादी में दोनों का आमना सामना होने के दौरान पिता-पुत्र में जमीन को लेकर विवाद हो गया। वहीं विवाद को बढ़ते देख बेटे ने पुलिस डायल 112 की गाड़ी को बुलाया। वहीं जब मौके पर पुलिस पहुंची तो बेटा गेट खोलने के लिए गया तो पूर्व सरपंच मदन लाल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने इकलौते बेटे मुरारी को गोली मार दी। बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 


जानकारी के लिए बता दे की यहां गांव तलौडा में पूर्व सरपंच मदन लाल ने अपने इकलौते बेटे मुरारी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना बुधवार देर रात 11 बजे की बताई जा रही है।

 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा। मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दे की घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।