33.8 C
Panipat
June 2, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)

करनाल के पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा का शनिवार को निधन हो गया…अश्विनी चोपड़ा फेफड़ों के कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे..उनका काफी लंबे समय से इलाज चल रहा था..इसी वजह से उन्होंने 2019 में चुनाव लड़ने से मना कर दिया था…वे पिछले काफी समय से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे….

अश्विनी चोपड़ा 2014 में भाजपा की सीट पर करनाल लोकसभा से जीतकर संसद पहुंचे थे..2014 में भाजपा ने उन्हें बतौर पैराशूट कैंडिडेट टिकट देकर दिल्ली से सीधे करनाल लोकसभा सीट पर भेजा था..मोदी लहर में उन्होंने यहां से जीत दर्ज की थी..2019 में पार्टी फिर से उन्हें सीट देना चाहती थी लेकिन अश्विनी चोपड़ा ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर चुनाव लड़ने से मना कर दिया था..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में अवैध देसी पिस्तौल सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

धनतेरस पर करें श्री कुबेर चालीसा का पाठ, घर आएगी मां लक्ष्मी

Voice of Panipat

HARYANA:- परिवार जा रहा था घुमने के लिए रिश्तेदारी में, रास्ते में गाड़ी पर अचानक गिरा पेड़

Voice of Panipat