logo

Family ID Changes : फैमिली आईडी में बड़ा बदलाव, अब आय, प्रापर्टी, बैंक लोन और स्कूल फीस का भी होगा रिकार्ड

 
Family ID Changes  फैमिली आईडी में बड़ा बदलाव

हरियाणा में फैमिली आईडी में सरकार द्वारा लगातार बदलाव किए जा रहे है। जहां पर फैमिली आईडी का लगातार विस्तार हो रहा है। अब सरकार ने तीन बड़े बदलाव किए गए है। अब फैमिली आईडी के माध्यम से ही व्यक्ति की पूरी कुंडली बाहर जाएगी। फैमली आईडी से ही पता चल जाएगा कि इस व्यक्ति की कितनी आए है और इसके नाम कितनी प्रॉपर्टी दर्ज है।

यहां तक कि इस व्यक्ति ने कितना लोन लिया और उसकी स्थिति क्या है। इसके अलावा फैमली आईडी के माध्यम से यह पता चल जाएगा कि बच्चों की प्रति माह कितनी फीस दी जा रही है। फिलहाल तीन बदलाव करके एनरोलमेंट आईडीबनने, फैमिली आईडी तैयार होने और परिवार में नया सदस्य जुड़ने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस आएगा। इससे लोगों को आईडी बनने और परिवार के रिकॉर्ड में हुए बदलाव की जानकारी समय पर मिल सकेगी।

दुरुप्रयोग रोकने के लिए एसएमएस की सुविधा की शुरू 

हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि फैमिली आईडी को पूरी तरह से सुरक्षित बनाने के लिए एसएमएस की सुविधा शुरू की गई है। अब फैमली आईडी के मुखिया के ओटीपी के बिना इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। परिवार के मुखिया की सहमति के बिना फैमिली आईडी में नाम तक ऐड नहीं होगा। पहले गलती से फैमली आईडी में गलत नाम जुड़ जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। 

अब परिवार की पूरी कमाई के दिखाई देंगे दस्तावेज 

हरियाणा सरकार द्वारा फैमिली आईडी को दिसंबर में PPP 2.0 वर्जन तैयार किया जा रहा है। इसमें फैमिली आईडी के माध्यम से परिवार की वर्थ वैल्यू यानी पूरी कमाई एक दस्तावेज से पता चल सकेगी। सरकार ने 4 जुलाई 2020 को परिवार पहचान पत्र योजना शुरू की थी। जिसमें अब बड़े बदलाव हो रहे हैं।

परिवार की आय खर्च का पूरा हिसाब रखेगी फैमिली आईडी 

सरकार द्वारा प्रत्येक व्यक्ति की फैमिली आईडी को डिजिटल बनाया जा रहा है। इसके माध्यम से परिवार के आय व खर्च का पूरा रिकार्ड फैमिली आईडी में दर्ज रहेगा। अब एआई की सहायता से परिवार के सदस्यों के पैन, आधार, प्रापर्टी आईडी, किसान आईडी, आभा आईडी, बैंक लोन और बच्चों की स्कूल फीस को भी पीपीपी से जोड़ा जाएगा। इसके माध्यम से पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति का पता चल जाएगा। 

अपात्र लोगों की सरकारी योजना पर चलेगी कैंची 

फैमिली आईडी में पूरे परिवार की आय व संपत्ति से संबंधित ब्यौरा आने के बाद सरकारी योजना का लाभ ले रहे अपात्र लोगों पर कैंची चलेगी। जबकि जो परिवार इससे वंचित है, उनको सरकारी योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा बच्चों की स्कूल फीस व लाइफस्टाइल का भी पता चल जाएगा।

जहां पर बच्चों की पूरी फीस का रिकार्ड फैमिली आईडी में दर्ज होगा। इसके अलावा बैंक लोन से संबंधित रिकार्ड भी फैमिली आईडी में दर्ज हो जाएगा और इससे पता चल जाएगा कि किस व्यक्ति की कितनी किस्त बकाया है। इसके बाद कोई भी व्यक्ति अपनी जानकारी को नहीं छुपा पाएगा।