क्रेडिट कार्ड से ठगो ने की शॉपिंग, फ़ोन करने पर बी नहीं हुआ कार्ड ब्लॉक
Sep 5, 2019, 13:54 IST
वॉइस पानीपत देवेंद्र शर्मा
हैंडलूम काराेबारी के क्रेडिट कार्ड से ठगाें ने 11853 रुपए की शाॅपिंग कर ली.. पहला मैसेज देखने के बाद पीड़ित लगातार कैनरा बैंक के कस्टमर केयर पर फाेन करता रहा, लेकिन उसका कार्ड ब्लाॅक नहीं किया गया.. तुरंत ही पीड़ित ने चांदनी बाग थाने में केस दर्ज कराया है.. उसने बताया की आठ मरला काॅलाेनी घर के पास ही हैंडलूम का काराेबार है.. संजीव अरोड़ा ने बताया कि मंगलवार सुबह 6:30 बजे जगा ताे माेबाइल पर कैनरा बैंक के करीब 6 मैसेज थे.. 5 बार रुपए निकालने की काेशिश हुई थी और एक बार सुबह 4 : 57 बजे 3496.25 रुपए की शाॅपिंग कर ली गई.. क्रेडिट कार्ड देखा ताे पर्स में था, काेई जानकारी शेयर नहीं की थी.. इस पर 6:37 बजे बैंक के कस्टमर केयर काे फाेन किया ताे उन्हाेंने कार्ड ब्लाॅक करने से मना कर दिया कहा कि बैंक जाकर शिकायत करोे तब कार्ड ब्लाॅक हाेगा। 